US Navy का प्‍लेन क्रैश, क्रू मेंबर्स सहित 11 लोग थे सवार, Rescue Operation जारी

यूएस नेवी का एक विमान समुद्र में क्रैश हो गया। इसमें क्रू मेंबर्स और यात्रियों सहित कुल 11 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक 11 लोग लापता हैं और बचाव कार्य जारी है।

US Navy Plane Crashes

न्‍यूयॉर्क। यूएस नेवी का एक विमान समुद्र में क्रैश हो गया। इसमें क्रू मेंबर्स और यात्रियों सहित कुल 11 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक 11 लोग लापता हैं और बचाव कार्य जारी है। नेवी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ' अमेरिकी नेवी एयरक्राफ्ट जो 11 लोगों को लेकर जा रहा था वो दक्षिणपूर्वी ओकीनावा के समुद्र में क्रैश हो गया। घटना सुबह 2 बजकर 45 मिनट की है।

प्‍लेन में सवार लोगों के नाम अभी तक नहीं सामने आए हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक जो प्‍लेन क्रैश हुआ है वो यूएस नेवी का (CVN 76) मालवाहक है। यह विमान फिलहाल फिलीपींस के समुद्रों में संचालित हो रहा था। यूएस नेवी के अधिकारियों के मुताबिक विमान के क्रैश होने के कारणों का पता नहीं चल सका है। खोजबीन की जा रही है और विमान के ब्‍लैक बॉक्‍स मिलने के बाद ही क्रैश के कारणों का पता चल सकेगा।

वहीं मंगलवार को भारतीय नौसेना का मानव रहित विमान भी कोच्चि में हादसे का शिकार हो गया। विमान उड़ान भड़ने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। सूत्रों के मुताबिक ये विमान रूटीन सर्विलांस मिशन पर था और वेलिंगटन में उत्तरी नेवल एयरफील्ड से उड़ते समय हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में किसी जानमाल के नुकसान नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+