अफगानिस्तान से तय समय से पहले होगी अमेरिकी सैनिकों की वापसी!
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के अधिकारी ने कहा है अफगानिस्तान से अमेरिकी सेनाओं की वापसी तय समय से पहले हो सकती है। अधिकारी का बयान ऐसे समय में आया है जब बुधवार को ट्रंप ने पेंटागन से कहा है कि अब सेनाओं की घर वापसी शुरू की जाए। अफगानिस्तान का युद्ध एतिहासिक तौर पर इस वर्ष 20 साल पूरा करने वाला है।

मंगलवार को खत्म हुआ युद्धविराम
इस बीच ही तीन दिनों का युद्धविराम भी वहां पर जारी है। इस युद्धविराम के दौरान पहली बार नागरिकों की मौत में कमी आई है। अफगानिस्तान में यह युद्धविराम ईद को देखते हुए किया गया था और तालिबान की तरफ घोषित युद्धविराम की समय सीमा मंगलवार को खत्म हो गई है। फरवरी में अमेरिका ने तालिबान के साथ समझौता किया था। इस समझौते के तहत जुलाई के मध्य माह तक अफगानिस्तान से 12,000 से 8,600 सैनिकों की वापसी होगी। वहीं मई 2021 तक सभी सैनिक अमेरिका वापस आ जाएंगे। लेकिन एक सीनियर रक्षा अधिकारी की तरफ से बताया गया है कि अमेरिका में इस समय तकरीबन 8500 सैनिक ही हैं।
'अगर कुछ गलत हुआ तो फिर हमला करेंगे'
राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को कहा था कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी का समय आ गया है, लेकिन अगर वहां कुछ गलत होता है तो ऐसा हमला किया जाएगा जो पहले कभी नहीं हुआ था। उन्होंने ने ट्वीट कर कहा, 'हम अफगानिस्तान में एक पुलिस फोर्स के तौर पर हैं न कि फाइटिंग फोर्स के तौर पर जैसा कि अब है। 19 साल के समय के बाद अब उन्हें अपने देश की सुरक्षा करनी होगी। हमारे सैनिकों की अब देश को जरूरत है और हमारा मकसद अपने सैनिकों को वापस लाना है।' उन्होंने आगे लिखा, 'लेकिन हम इस बात पर भी कड़ी नजर रख रहे हैं कि वहां क्या हो रहा है और अगर हमारे सैनिकों के साथ कुछ भी होता है तो ऐसा हमला किया जाएगा जो पहले कभी नहीं किया गया था।'












Click it and Unblock the Notifications