हूतियों के खिलाफ US का पलटवार, अदन की खाड़ी में ढेर की मिसाइल, ईरानी ड्रोनों को भी किया नाकाम
अमेरिका ने यमन में 10 ड्रोनों को मार गिराया बढ़ते तनाव के बीच, एक अमेरिकी अधिकारी ने बुधवार देर रात कहा कि ये मानव रहित रहित ड्रोन लांच होने के लिए लगभग तैयार थे लेकिन इससे पहले उन्हें नष्ट कर दिया गया।
अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी नौसेना के एक जहाज ने अदन की खाड़ी में एक हूती एंटी-शिप बैलिस्टिक और 3 ईरानी ड्रोनों को मार गिराया गया है। इसमें कहा गया है कि किसी के घायल होने या क्षति की सूचना नहीं है।

यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड की ओर से बुधवार को जारी रिलीज के मुताबिक, ईरान समर्थित हूती चरमपंथियों की ओर से यमन के हूती नियंत्रित इलाकों से एक एंटी शिप बैलिस्टिक मिसाइल अदन की खाड़ी की ओर दागी गई थी। लेकिन इस मिसाइल को यूएसएस कार्ने (डीडीजी 64) ने मार गिराया।
इसके एक घंटे के बाद लगभग 9 बजे यूएसएस कार्ने ने तीन ईरानी यूएवी को भी ढेर कर दिया। इससे पहले मंगलवार रात अमेरिकी नौसेना के विध्वसंक पोत ने लाल सागर में यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा दागी गई पोत रोधी मिसाइल को सफलतापूर्वक मार गिराया था।
आपको बता दें कि पिछले साल नंवंबर के बाद ईरान द्वारा समर्थित यमनी विद्रोही समूह हौथिस जिन्हें हूती भी कहते हैं, ने लाल सागर और स्वेज़ नहर के माध्यम से चलने वाले जहाजों पर दर्जनों हमले किए हैं, इसमें ब्रिटेन से लेकर भारत और कई अन्य देशों के जहाज प्रभावित हुए। ये एक महत्वपूर्ण शिपिंग मार्ग है जिसके माध्यम से विश्व व्यापार का 12 प्रतिशत गुजरता है।
हूतियों का दावा है कि वे सिर्फ इजराइल के जहाजों पर हमले कर रहे हैं लेकिन यह भी एक फैक्ट है कि जिन जहाजों पर उनकी ओर से हमले किए गए उनमें अधिकतर का इजराइल से कोई कनेक्शन नहीं था। इस दौरान अमेरिका की नौसेना की ओर से कई हूती हमलों को नाकाम किया गया है।
हूती, शिया विद्रोहियों का एक ईरान समर्थित समूह है, जो लगभग दो दशकों से यमन की सरकार से लड़ रहे हैं। फिलहाल हूती विद्रोही यमन के उत्तर-पश्चिम और इसकी राजधानी सना पर नियंत्रण रखते हैं। हूती खुद को गाजा पट्टी में हमास और लेबनान में हिजबुल्लाह के साथ ईरानी नेतृत्व वाली "प्रतिरोध की धुरी" का हिस्सा मानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications