US MidTerm Poll Result: बाइडेन ने ट्रंप का उड़ाया मजाक, कहा, नहीं दिखी कोई 'रेड वेव'

बाइडेन ने माना कि डेमोक्रेट्स ने इस मध्यावधि चुनावों में अपनी सीटें गवाईं लेकिन नुकसान कई लोगों की अपेक्षा से कम है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने मध्यावधि चुनाव (US MidTerm Poll Result 2022) को लोकतंत्र के लिए 'अच्छा दिन' बताया है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, 'रेड वेव' का असर नहीं दिखाई दिया है। बाइडन ने मध्यावधि चुनाव पर कहा कि हाल के वर्षों में हमारे लोकतंत्र की परीक्षा हुई है, लेकिन अमेरिकी लोगों के वोटों से हमने एक बार फिर साबित कर दिया है कि लोकतंत्र ही हमें बनाता है।

रेड वेव का असर नहीं

रेड वेव का असर नहीं

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पूर्व राष्ट्रपति पर निशाना साधते हुए'रेड वेव' में आगे टिप्पणी की कि रिपब्लिकन मध्यावधि चुनावों में काफी आशान्वित थे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ, रेड वेव का कही असर नहीं दिखाई दिया। बाइडेन ने आगे कहा कि मध्यावधि चुनावों का पूरा परिणाम अभी ज्ञात नहीं है। उन्होंने प्रेस और चुनावी पंडितों की भविष्यवाणी का हवाला देते हुए कहा कि, अमेरिका में कही रेड वेव नहीं दिखा।

डेमोक्रेट्स को हुआ नुकसान

डेमोक्रेट्स को हुआ नुकसान

हालांकि, बाइडेन ने माना कि डेमोक्रेट्स ने इस मध्यावधि चुनावों में अपनी सीटें गवाईं लेकिन नुकसान कई लोगों की अपेक्षा से कम है। उन्होंने कहा कि, कई अच्छे डेमोक्रेट उम्मीदवार हार गए लेकिन फिर भी पार्टी ने पिछले 40 सालों में अन्य डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति की तुलना में कम सीटें गंवाईं। उन्होंने कहा कि, 1986 के बाद गवर्नर के सीटों पर हमारी पकड़ अच्छी रही।

चुनाव को लेकर बोले बाइडेन

चुनाव को लेकर बोले बाइडेन

जो बाइडन ने पूर्व पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि उन्हें एक-दूसरे से भिड़ते देखना मजेदार होगा। हालांकि, बाइडन ने कहा कि 2023 की शुरुआत में वह अपना मन बना लेंगे कि क्या वह फिर से चुनाव लड़ेंगे। राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि वह फिर से दौड़ने का इरादा रखते हैं, लेकिन वह अपने पुन: चुनाव अभियान की घोषणा करने के लिए दबाव महसूस नहीं कर रहे हैं।

अभी तक के नतीजे

अभी तक के नतीजे

अमेरिकी संसद के मध्यावधि चुनाव में सत्तारूढ़ डेमोक्रेट व विपक्षी रिपब्लिकन के बीच कांटे की टक्कर है। दोनों ही दल अभी बहुमत से दूर हैं। रिपब्लिकन 'रेड वेव' का हवा चलाकर एकतफा जीत का दावा कर रहे थे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक डेमोक्रेटिक पार्टी को प्रतिनिधि सभा में 176 सीटें मिली हैं जबकि रिपब्लिकन पार्टी को 204 सीटें मिली हैं। बहुमत के लिए 218 सीटों की जरूरत होगी। इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को तीन सीटों का फायदा हुआ है तो डेमोक्रेटिक पार्टी को छह सीटों का नुकसान हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+