दिल्ली एयरपोर्ट से ही अमेरिकी जर्नलिस्ट को भेजा गया वापस, जानिए कौन हैं अंगद सिंह?
पत्रकार अंगद सिंह को कथित तौर पर भारत में प्रवेश करने से रोक दिया गया। उनके परिवार के सदस्यों ने कहा, अंगद को बुधवार की रात नई दिल्ली हवाई अड्डे से न्यूयॉर्क वापस भेज दिया गया।
नई दिल्ली/न्यूयॉर्क, 26 अगस्त : भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक और जर्नलिस्ट अंगद सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के कुछ समय बाद वापस उन्हें न्यूयार्क भेज दिया गया। अंगद की मां गुरमीत कौर ने सोशल साइट फेसबुक पर बताया कि, अंगद भारत की निजी यात्रा पर आए थे, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही उन्हें वापस अमेरिका लौट जाने के लिए कहा गया।

अंगद को वापस भेज दिया गया
अंगद की मां गुरमीत कौर,जो कि एक लेखिका भी हैं, ने सोशल मीडिया पर पूरी घटना सुनाई और कहा कि अधिकारियों ने उन्हें नई दिल्ली एयरपोर्ट से वापस न्यूयॉर्क भेजने का कोई कारण नहीं बताया। सूत्रों के मुताबिक गुरमीत भी अमेरिका में सेटल हैं और फिलहाल भारत में हैं। सूत्रों ने कहा कि अंगद अपने परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए निजी यात्रा पर भारत आए थे।

थक गया था मेरा बेटा, फिर भी वापस भेज दिया...
अंगद की मां का कहना है कि, उनका बेटा एक अमेरिकी नागरिक है। वह अपने परिवार से मिलने के लिए थकान भरी सफर को पूरा करके (18 घंटे) दिल्ली पहुंचा था। वहां से उसे पंजाब आना था, लेकिन उसे वापस अमेरिका भेज दिया गया।

अंगद की मां ने कहा, अंगद की पत्रकारिता से डर गए
अंगद की मां गुरमीत कौर ने आगे कहा कि, उनका बेटा वाइस न्यूज के लिए काम करता है और वह एशिया से संबंधित डॉक्यूमेंट्री बनाता है। उन्होंने कहा कि, अंगद को वापस न्यूयॉर्क क्यों भेजा गया है इसकी वजह नहीं बताई गई है। लेकिन उन्हें लगता है कि अंगद की पत्रकारिता से डरकर उसे अधिकारियों ने वापस अमेरिका भेज दिया है। अंग की मां का कहना है कि, वह अपने वतन भारत से बहुत प्यार करता है।

क्या कहा अंगद की मां गुरमीत कौर ने
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अंगद सिंह ने कोरोना महामारी और निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के विरोध से संबंधित एक डॉक्यूमेंट्री तैयार की थी। उन्हें कोरोना के वैरिएंट डेल्टा की कवरेज को लेकर एमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया था।
(Photo Credit: Social Media)
-
Jewar Noida Airport: 3900 मीटर लंबे रनवे पर कब से उड़ेंगी Flights, कहां-कहां जा सकेंगे? क्या होगा रूट? -
Gujarat News: मोदी सरकार के ‘जो कहना, वो करना’ मंत्र का उदाहरण: हर्ष संघवी -
Bihar News: प्राकृतिक सुंदरता, वन्यजीव और झील-झरनों की ओर बढ़ रहा पर्यटकों का रुझान, बिहार बन रहा इको टूरिज्म हब -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Navi Mumbai International Airport: 30 शहरों के लिए फ्लाइट सेवा शुरू, पटना, अयोध्या के लिए भी होगी उड़ान -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications