US Issues Travel Advisory: मिडिल ईस्ट में 'रेड अलर्ट'! अमेरिका ने ईरान-इराक के लिए जारी की 'लेवल 4' की चेतावनी
US Issues Travel Advisory: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच छिड़े भीषण सैन्य संघर्ष ने मध्य पूर्व (Middle East) को दहला दिया है। अमेरिका द्वारा ईरान में शुरू किए गए सैन्य अभियानों (Combat Operations) के बाद ट्रंप प्रशासन ने सोमवार 2 मार्च को अमेरिकी नागरिकों के लिए अब तक की सबसे सख्त चेतावनी जारी की है।
अमेरिकी विदेश विभाग (State Department) ने ईरान और इराक के लिए 'लेवल 4 यात्रा न करें' (Level 4 Do Not Travel) का अलर्ट जारी किया है। यह किसी भी देश के लिए जारी की जाने वाली सबसे गंभीर चेतावनी है। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है।

28 फरवरी को जारी 'वर्ल्डवाइड कॉशन' (Worldwide Caution) के बाद, अमेरिकी विदेश विभाग ने दुनिया भर में और विशेष रूप से मध्य पूर्व में रह रहे अमेरिकियों को 'अत्यधिक सावधानी' बरतने को कहा है।
US Issues Level 4 Travel Advisory: क्या है 'लेवल 4' चेतावनी का मतलब?
स्टेट डिपार्टमेंट के नियमों के अनुसार, 'लेवल 4' का अर्थ है कि अमेरिकी नागरिक इन देशों की यात्रा किसी भी स्थिति में न करें। यह चेतावनी तब जारी की जाती है जब वहां जान का जोखिम बहुत अधिक हो और अमेरिकी सरकार की मदद करने की क्षमता नगण्य हो। ईरान के लिए निर्देश दिया कोई अमेरिकी दूतावास नहीं, जहां हैं वहीं शरण लें। इराक के लिए निर्देश दिया गया है कि "यात्रा सीमित करें, सावधानी बरतें और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित ठिकानों में छिपें।
US Embassy का अलर्ट-'शेल्टर इन प्लेस'
मध्य पूर्व में तैनात सहायक सचिव मोरा नामदार (Consular Affairs) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रशासन के लिए अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं है। ईरान में अमेरिका का कोई राजनयिक मौजूद नहीं है, इसलिए वहां फंसे अमेरिकियों को सीधी सरकारी मदद मिलना लगभग नामुमकिन है। लेबनान को भी लेवल 4 में रखा गया है और वहां मौजूद अमेरिकियों को तुरंत 'कमर्शियल फ्लाइट्स' के जरिए देश छोड़ने को कहा गया है।
हवाई क्षेत्र बंद और उड़ानों में बाधा, सहायता के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर
अमेरिकी प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ईरान, इराक और आसपास के देशों के हवाई क्षेत्र (Airspace) समय-समय पर बंद किए जा रहे हैं। इसका असर न केवल युद्धग्रस्त देशों पर, बल्कि वैश्विक हवाई यातायात पर भी पड़ रहा है। दुबई और कतर जैसे देशों में भी सुरक्षा कारणों से अलर्ट जारी किए गए हैं।
अमेरिकी नागरिकों को STEP (Smart Traveler Enrollment Program) में पंजीकरण कराने की सलाह दी गई है ताकि उन्हें सीधे व्हाट्सएप और ईमेल पर सुरक्षा अपडेट मिल सकें। आपातकालीन स्थिति के लिए ये नंबर जारी किए गए हैं-
विदेश से: +1-202-501-4444
अमेरिका/कनाडा से: +1-888-407-4747
युद्ध की ओर बढ़ता क्षेत्र
यह ट्रैवल एडवाइजरी इस बात का संकेत है कि अमेरिका को आने वाले दिनों में और भी बड़े सैन्य टकराव की आशंका है। 'लेवल 4' की चेतावनी आमतौर पर युद्ध शुरू होने या किसी बड़ी आपदा से ठीक पहले दी जाती है। फिलहाल तेहरान और बगदाद में मौजूद अमेरिकी नागरिक एक अनिश्चित और डरावने भविष्य का सामना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications