अमेरिकी नागरिकों को चीन और भारत न जाने की सलाह, यूएस में जारी हुई नई ट्रेवल एडवाइजरी

नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी प्रेरित नई एडवाइजरी में अमेरिका ने अपने नागिरकों को भारत और चीन की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। अमेरिका ने कोरोना महामारी के बीच जारी एडवाइजरी हटाते हुए जारी नई एडवाइजरी में में भारत और चीन को लेवल -4 श्रेणी में रखा है, जिसका मतलब है कि अमेरिका नहीं चाहता है कि अमेरिकी कोरोना काल में दोनों देशों की यात्रा करें।

Recommended Video

    Coronavirus: America ने अपने नागरिकों को India-China नहीं जाने की दी सलाह | वनइंडिया हिंदी
    travel

    राम मंदिर पॉलिटिक्सः अगस्त में कभी भी रामलला दर्शन को अयोध्या जा सकते हैं राहुल गांधी!

    अमेरिकी विदेश विभाग ने पूरी दुनिया के लिए जारी की नई ट्रेवल एडवाइजरी

    अमेरिकी विदेश विभाग ने पूरी दुनिया के लिए जारी की नई ट्रेवल एडवाइजरी

    विदेश विभाग ने जारी नई एडवाइजरी में कहा है कि कोरोना के कारण भारत जाने वाले यात्रियों को सीमा बंद होने, हवाई अड्डे के बंद होने, यात्रा निषेध, घर पर रहने का आदेश, व्यापार बंद होने और भारत के भीतर अन्य आपातकालीन स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

    अमेरिका ने पहले की तरह हर देश को लेकर अलग एडवाइजरी जारी की है

    अमेरिका ने पहले की तरह हर देश को लेकर अलग एडवाइजरी जारी की है

    इस नई एडवाइजरी में यह भी कहा गया कि कुछ देशों में स्वास्थ्य और सुरक्षा स्थिति में सुधार देखने को मिली है, तो कुछ देशों में स्थिति खराब हुई है। इस वजह से विदेश विभाग पहले की तरह हर देश को लेकर अलग से एडवाइजरी जारी कर रहा है ताकि यात्रियों को यात्रा में दिक्कत का सामना न करना पड़े।

    अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है

    अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है

    चूंकि अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इसलिए अमेरिका फूंक-फूंक कदम रख रहा है, जहां अभी तक एक लाख 60 हजार लोगों की मौत हो गई है और लगभग 50 लाख मामले सामने आ गए हैं।

    अमेरिकी नागरिकों को यूरोपीय संघ में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है

    अमेरिकी नागरिकों को यूरोपीय संघ में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है

    अमेरिका प्रशासन द्वारा जारी की गई नई ट्रेवल गाइडलाइन के बीच यूरोपियन यूनियन ने भी ट्रेवल प्रतिबंध लगा दिए हैं। यानी अमेरिकी नागरिकों को यूरोपीय संघ में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है, जबकि ब्रिटेन में प्रवेश करने पर अमेरिकी यात्रियों को क्वारंटाइन होना होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+