भीषण गोलीबारी से कांपा अमेरिका, मार्टिन लूथर किंग डे कार्यक्रम के दौरान फायरिंग, मचा हड़कंप

फ्लोरिडा के फोर्ट पियर्स के इलौस एलिस पार्क में मार्टिन लूथर किंग डे कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोग जमा हुए थे और इस दौरान कई लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

US News

US News: कैलिफोर्निया के बाद अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में भी भीषण गोलीबारी की गई है, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोरिडा के फोर्ट पियर्स में मार्टिन लूथर किंग दिवस समारोह के दौरान गोलीबारी में कम से कम आठ लोग घायल हो गए हैं। गोलीबारी होने और अभी तक 8 लोगों के घायल होने की खबर की पुष्टि सेंट लूसी काउंटी शेरिफ कार्यालय ने की है। हालांकि, अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं दी गई है।

सैकड़ों लोग ले रहे थे कार्यक्रम में हिस्सा

फ्लोरिडा के फोर्ट पियर्स के इलौस एलिस पार्क में मार्टिन लूथर किंग डे कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोग जमा हुए थे और इस दौरान कई लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। लाइव म्यूजिक शो के अलावा कार शो और बच्चों के लिए भी अलग अलग कार्यक्रम चल रहे थे और इसी दौरान हुई गोलीबारी के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, दो गुटों के बीच कहासुनी को लेकर गोलियां चलाई गईं थीं। हालांकि, अभी तक किसी संदिग्ध की ना तो पहचान की गई है और ना ही किसी को हिरासत में लिया गया है। आपको बता दें कि, अमेरिका ने मार्टिन लूथर किंग जूनियर को लगभग चार दशकों तक संघीय अवकाश के साथ सम्मानित किया है। 1968 में मेम्फिस में शहर के सफाई कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन और काम करने की स्थिति की वकालत करने वाले किंग का रविवार को 94वां जन्मदिन मनाया गया है।

us news

Recommended Video

    China ने Taiwan पर America को दी चेतावनी, आग से न खेले अमेरिका | वनइंडिया हिंदी | *News

    अमेरिका में कई जगहों पर कार्यक्रम

    आपको बता दें, कि राजधानी वॉशिंगटन में मार्टिन लूथर किंग III ने अपने पिता के राष्ट्रीय स्मारक पर पुष्पांजलि समारोह में भाग लिया। वहीं, इस मौके पर अमेरिका की पहले अश्वेत महिला उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय में सेवा परियोजना को लेकर स्वयंसेवकों से बातचीत की। वहीं, सैन एंटोनियो में एक स्मारक मार्च में हजारों लोगों ने भाग लिया, जबकि लॉस एंजिल्स में, किंगडम डे परेड का आयोजन किया गया है, जो पिछले दो सालों से कोविड महामारी की वजह से बंद था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+