US Fed Rate Hike: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने फिर से बढ़ाई ब्याज दरें, 22 सालों के मेक्सिमम स्तर पर पहुंची

US Fed Rate Hike: बढ़ती मुद्रास्फीति के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखते हुए अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को ब्याज दरों को बढ़ाकर 22 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा दिया है।

पिछले महीने भी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर बढ़ाने के अपने साइकिल को बरकरार रखा था और अब ब्याज दरों को बढ़ाकर 5.25 प्रतिशत से 5.5 प्रतिशत की सीमा तक बढ़ा दिया गया है। फेडरल रिजर्व के लगातार ब्याज दरों को बढ़ाने की वजह से अमेरिकी मुद्रास्फीति में अब लगातार 12 महीनों में गिरावट आई है और फिलहाल अब यह 3 प्रतिशत की वार्षिक दर पर चल रही है, जो पिछले साल जून में 9% से ज्यादा तक पहुंच गई थी।

US Fed Rate Hike

अमेरिका पिछले कई महीनों से महंगाई की मार झेल रहा था और अब जाकर बाइडेन प्रशासन महंगाई को कंट्रोल करते हुए दिखाई दे रही है।

फेडरल रिजर्व, जिसे आप अमेरिका का 'रिजर्व बैंक' कह सकते हैं, उसने अपनी पिछली 12 बैठकों में से 11 बैठकों में ब्याज दरों को बढ़ाया है और साल 2001 के बाद 2023 में अमेरिकी ब्याज दर अपने उच्चतम अंक तक पहुंच गई है। फेडरल रिजर्व ने पिछले साल मार्च के बाद ब्याज दरों को बढ़ाना शुरू किया था, जो अभी तक जारी है।

हालांकि, फेडरल रिजर्व के कड़े फैसलों के बाद भी अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी नहीं आ पाई है और कंपनियों में अभी भी रोजगार की प्रक्रिया काफी धीमी है।

ब्याज दर बढ़ाने का क्या हो रहा असर?

फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने कहा, कि केंद्रीय बैंक सितंबर में अपनी अगली बैठक से पहले आर्थिक आंकड़ों पर बारीकी से नजर रख रहा है।

उन्होंने कहा, कि "यह निश्चित रूप से संभव है, कि यदि आंकड़ों से पुष्टि हुई तो हम सितंबर की बैठक में फिर से धन जुटाएंगे।" उन्होंने कहा, कि "और मैं यह भी कहूंगा, कि यह संभव है कि हम उस बैठक में स्थिर रहना चुनेंगे। जैसा कि मैंने कहा, हम बैठक दर बैठक सावधानीपूर्वक आकलन करेंगे।"

फेडरल रिजर्व के डायरेक्टर के इस बयान से पता चलता है, कि सितंबर में होने वाली बैठक में एक बार फिर से ब्याज दरें बढ़ाई जा सकती हैं।

हालांकि, कुछ फेडरल रिजर्व अधिकारियों ने आशंका जताई है, कि मूल्य वृद्धि की गति में हालिया गिरावट अस्थायी हो सकती है। इस महीने फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वालर ने कहा था, कि पिछली मुद्रास्फीति रिपोर्ट ने "मेरे दिल को छू लिया, लेकिन... मुझे अपने दिमाग से नीति बनानी होगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+