US Embassy Delhi: अमेरिकन एंबेसी ने क्यों बुक किए दिल्ली के हजारों ऑटो? क्या करने का है प्लान?
US Embassy Delhi: 14 अप्रैल की देर शाम आई एक अजीब खबर ने अचानक सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल नई दिल्ली स्थित अमेरिका के दूतावास ने पूरे दिल्ली के कई ऑटो को एकाएक बुक कर लिया। जैसे ही ये खबर लोगों के कान में पड़ी तो बस एक ही सवाल आया कि नीली नंबर प्लेट वाली (किसी भी एंबेसी की कार को नीली नंबर प्लेट मिलती है) लग्जरी गाड़ियों में चलने वाले डिप्लोमेट्स को दिल्ली के सादा-सिंपल ऑटो बुक करने की क्यों जरूरत पड़ी?
क्या है #Freedom250 ?
दरअसल अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार को राजधानी New Delhi में #Freedom250 अभियान की शुरुआत की। यह खास पहल अमेरिका की 250वीं सालगिरह के मौके पर शुरू की गई है, जिसका मकसद इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाना है और लोगों के बीच इसकी जानकारी फैलाना है।

दिल्ली में सजाए गए ऑटो-रिक्शा
इस कार्यक्रम के दौरान खास तरह से सजाए गए ऑटो-रिक्शा प्रदर्शित किए गए, जो लोगों का ध्यान खींचने का केंद्र बने। इन ऑटो-रिक्शा पर Donald Trump का फोटो, अमेरिकी झंडा और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की तस्वीरें बनाई गई थीं, जो इस अभियान को और भी खास बना रही थीं।
शशि थरूर समेत कई हस्तियां पहुंची
अभियान के लॉन्च इवेंट में भारत में अमेरिकी राजदूत Sergio Gor मुख्य रूप से मौजूद रहे। उनके साथ दिल्ली के उपराज्यपाल और अमेरिका में पूर्व भारतीय राजदूत Taranjit Singh Sandhu भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने एक साथ ग्रुप फोटो खिंचवाया, जो इस आयोजन का खास पल बना।
भारत-अमेरिका संबंधों को मिला नया संदेश
इस पूरे आयोजन में बड़ी हस्तियों की मौजूदगी ने भारत और अमेरिका के मजबूत रिश्तों को फिर से मजबूती दी। #Freedom250 अभियान सिर्फ एक जश्न नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच दोस्ती और साझेदारी को और मजबूत करने का एक प्रयास भी है। इसके ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोन पर लंबी बातचीत हुई। जिसमें दोनों देशों के व्यापार और संबंधों को और मजबूत करने पर जोर डाला गया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।














Click it and Unblock the Notifications