US Election: चुनाव के एक हफ्ते बाद डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने की वोट की अपील, हो गए ट्रोल
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही चुनाव हार चुके हों लेकिन न तो वह और न ही उनके दोनों बेटे इसे स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। इसी के चलते उनके बेटे एरिक ट्रंप बुरी तरह से ट्रोल हो गए। ट्रंप के बेटे एरिक ने मंगलवार को लोगों से अपील की कि वो घरों से बाहर निकलें और वोट करें जबकि चुनाव को एक हफ्ते हो चुके हैं। एरिक ने वो ट्वीट तो डिलीट कर दिया लेकिन तब तक स्क्रीन शॉट लिया जा चुका था और ट्विटर पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा था।

Recommended Video
लोग बोले सबसे मूर्ख हैं एरिक
एरिक ने लिखा था, 'मिनेसोटा, बाहर निकलो और वोट करो!!!' मंगलवार की सुबह यह ट्वीट कई लोगों के लिए मजाक का विषय बन गई थी। एक यूजर ने लिखा कि ऐसा लगता है एरिक आज के दिन पर डोनाल्ड ट्रंप के सबसे मूर्ख बच्चे हैं। वहीं लेखिका और टीवी होस्ट पद्मालक्ष्मी ने लिखा कि अब समय आ गया है जब ट्रंप के करीबियों को उन्हें कुछ सलाह देनी होगी। एक यूजर ने तो एरिक के ट्वीट के बाद लिखा कि ऐसा लगता है कि वह मिनेसोटा के लोगों को वोटर फ्रॉड के लिए उकसा रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अभी तक हार नहीं मानी है। ट्रंप ने मंगलवार को ट्वीट किया और लिखा, 'वी विल विन।' अमेरिकी राष्ट्रपति लगातार वोटिंग में धोखाधड़ी के आरोप लगा रहे हैं। वहीं विदेश मंत्री माइक पोंपेयो ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन के लिए दूसरी बार सत्ता के हस्तांतरण प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जाएगा।
पहली पत्नी ने दिया रिएक्शन
डोनाल्ड ट्रंप, डेमोक्रेट जो बाइडेन से हार चुके हैं औ ट्रंप ने उनकी जीत पर सवाल उठा दिए हैं। बाइडेन की जीत को कठघरे में खड़ा करके राष्ट्रपति ने पूरी प्रक्रिया पर ही सवालिया निशान लगा दिए हैं। अब ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ने चुनाव और इसके नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है। इवाना ट्रंप जो इवांका की मां हैं, उन्होंने लोगों को संदेश दिया है और कहा है कि वह बस इतना चाहती हैं कि अब ये सब खत्म हो जाए। इवाना ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि अब बस ये सबकुछ खत्म हो, चाहे जैसे भी हो। उन्हें हारना बिल्कुल भी पसंद नहीं है और वह बस लड़ते रहेंगे और लड़ाई जारी रहेगी।'












Click it and Unblock the Notifications