सिक्का उछालकर टॉस, माइक्रोफोन होंगे म्यूट.. ट्रंप-बाइडेन की पहली बहस से पहले शर्तें तय, दिलचस्प हुआ US इलक्शन

Trump-Biden Debates: अमेरिका में इस साल पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले देश की राजनीति गर्म हो चुकी है और इस बार के राष्ट्रपति चुनाव कैम्पेन में पहली बार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच होने वाली बहस के लिए मंच तैयार हो चुका है।

अमेरिका में होने वाला इस बार का राष्ट्रपति चुनाव कड़वा हो चुका है, क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप कई मुकदमों में घिरे हैं और पिछले महीने उन्हें हश मनी केस में दोषी भी ठहराया गया है, जिसको लेकर उन्होंने राजनीति बदले का आरोप लगाया है, लिहाजा माना जा रहा है, कि ये बहस काफी उग्र होने वाली है।

donald trump joe biden first debate

पहली बहस आम तौर पर होने वाली बहस से बहुत पहले होगी, और अभी तक दोनों में किसी ने भी उस आयोग से संपर्क नहीं किया है, जो साल 1988 से राष्ट्रपति चुनाव में बहसों की मेजबानी करता आ रहा है।

ट्रंप-बाइडन बहस की बड़ी बातें

डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन की पहली बहस 27 जून को होगी, जिसे CNN अपने अटलांटा स्टूडियो में आयोजित करेगा।

दूसरी बहस का आयोजन ABC न्यूज करेगा, जो 10 सितंबर में होने वाली है।

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में बहस का आयोजन आम तौर पर उस वक्त होता है, जब दोनों प्रमुख पार्टियां डेमोक्रेटिक पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी आधिकारिक तौर पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर देती है, और अमूमन ये बहस सितंबर के आखिर और अक्टूबर की शुरूआत में होते हैं।

लेकिन, इस बार बाइडेन की टीम शुरुआती मतदान की शुरुआत के आसपास बहस को समाप्त करना चाहती है। उनके चुनाव अभियान ने सुझाव दिया है, कि पहले की बहस मतदाताओं को शुरुआती मतपत्र डाले जाने से पहले उम्मीदवारों का आकलन करने का मौका देगी और उम्मीदवारों को चुनावी रेस के अंतिम हफ्तों में प्रचार पर ध्यान केंद्रित करने की अनुमति देगी।

donald trump joe biden first debate

बहस की शर्तें क्या हैं, और उनका संचालन कौन करेगा?

CNN पर होने वाले बहस की तारीख जब अब करीब आ चुकी है, तो बहस की शर्तें भी तय हो गई हैं।

- CNN पर होने वाली बहस में दर्शकों को शामिल नहीं किया जाएगा, जिसकी मांग जो बाइडेन की टीम की तरफ से की गई थी। इसके पीछे उनका तर्क ये है, अगर दर्शक बहस में शामिल होते हैं, तो वो ट्रंप के समर्थन में हूटिंग करेंगे और बहस को पटरी से उतार सकते हैं।

- ये बहस अमेरिकी समय के मुताबिक, रात 9 बजे शुरू होगी और इसमें दो विज्ञापन ब्रेक होंगे। ये बहस 90 मिनट तक चलेगी और जिस वक्त उम्मीदवार बात नहीं कर रहे होंगे, उस वक्त उनके माइक्रोफोन म्यूट कर दिए जाएंगे। इस शर्त की डिमांड भी टीम बाइडेन की तरफ से रखी जाएगी।

- बहस के दौरान मंच पर सिर्फ जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप होंगे। वहीं, रॉबर्ड एफ. कैनेडी जूनियर, जिन्होंने भी अपनी दावेदारी का ऐलान किया हुआ है, वो इस बहस में शामिल होने से नाकाम हो गये हैं।

- इस बहस के दौरान कौन कहां खड़ा होगा, इसे तय करने के लिए सिक्का उछाला गया है। इसमें टॉस बाइडेन टीम ने जीता है, जिसकी वजह से उन्हें दर्शकों की तरफ वाला स्क्रीन मिला है, जो दाईं तरफ होगा। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप बाईं तरफ खड़े होंगे।

- बहस के दौरान आखिरी भाषण डोनाल्ड ट्रंप के हिस्से में आया है और इसका फैसला भी सिक्का उछालकर किया गया है। बहस में जेक टैपर और डाना बैश मॉडरेटर होंगे।

- वहीं, एबीसी न्यूज डिबेट का फॉर्मेट कैसा होगा, फिलहाल इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई है, लेकिन एबीसी न्यूज ने बताया है, कि डेविड मुइर और लिंसे डेविस उस बहस में मॉडरेटर होंगे।

पुराने बहस से कैसे अलग होगी नई बहस?

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में पिछले 40 सालों से बहस का आयोजन 'बहस आयोग' करता आया है, लेकिन उसके बहस करवाने के तरीके पर रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी, दोनों का ऐतराज रहा है। लिहाजा, इस बार के बहस में दोनों ही पार्टियों ने आयोग को शामिल नहीं किया है। दोनों पार्टियों ने बहस के लिए अगली तारीखें 16 सितंबरह, 1 अक्टूबर और 9 अक्टूबर तय की हैं।

CNN पर जून महीने में होने वाली बहस में फिलहाल जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप संभावित उम्मीदवार के तौर पर शामिल होंगे और ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि अभी तक दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने आधिकारिक तौर पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है, जो लंबे समय से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है।

हालांकि, जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप, दोनों ही ने मार्च में अपनी पार्टी के नामांकन को पक्का कर लिया था, लेकिन, डोनाल्ड ट्रम्प जुलाई में मिल्वौकी में पार्टी के सम्मेलन तक औपचारिक रूप से रिपब्लिकन नामांकन स्वीकार करेंगे या नहीं, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन बाइडेन अगस्त में शिकागो में पार्टी के सम्मेलन के दौरान औपचारिक रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से नामांकन स्वीकार करेंगे।

donald trump joe biden first debate

क्या वास्तव में ट्रंप-बाइ़डेन की बहस होगी?

डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन, इस बार के चुनाव में एक दूसरे के प्रति काफी आक्रामक हैं और मई महीने में जब दोनों संभावित उम्मीदवारों ने बहस को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई थी, तब ऐसा लग रहा था, कि मानो वो एक दूसरे को चुनौती दे रहे हों। हालांकि, अभी तक दोनों ही नेताओं की तरफ से बहस को रद्द करने को लेकर कोई बयान नहीं आया है, लेकिन बहस को ऐन मौके पर रद्द करना भी कोई नई बात नहीं है।

2020 राष्ट्रपति चुनाव में तीन बहसों में से दूसरे बहस को रद्द कर दिया गया था, जब डोनाल्ड ट्रंप ने बहस में वर्चुअल तरीके से भाग लेने से इनकार कर दिया था। उस वक्त, जब कोरोना वायरस का प्रकोप था, डोनाल्ड ट्रंप स्टूडियो बहस चाह रहे थे, और जब स्टूडियो बहस को आयोग ने मंजूरी नहीं दी, तो ट्रंप ने बहस में हिस्सा लेने से मना कर दिया था।

इस बार भी, जब रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों के बीच बहस हो रही थी, तो डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार भी अपनी पार्टी के अन्य उम्मीदवारों के साथ होने वाली बहस में हिस्सा नहीं लिया था। ट्रंप का कहना था, कि पार्टी के बाकी उम्मीदवारों से वो कहीं आगे हैं, इसलिए किसी बहस में शामिल होने का कोई मतलब नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+