जो बाइडेन की टीम से सीक्रेट मीटिंग कर रहे हैं राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप प्रशासन के अधिकारी!

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप लगातार अपनी हार मानने से इनकार कर रहे हैं। इस बीच उनके प्रशासन के पूर्व और वर्तमान अधिकारियों के निर्वाचित राष्‍ट्रपति डेमोक्रेट जो बाइडेन की ट्रांजिशन टीम से मुलाकात करने की खबरें आ रही हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप प्रशासन के ऐसे अधिकारी जिन्‍होंने हाल ही में व्‍हाइट हाउस को अलविदा कहा है, उन्‍होंने बाइडेन की टीम से संपर्क किया है। सीएनएन ने मामले पर नजर रख रहे करीबी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

donald-trump-corona-treatment

ट्रंप की वजह से व्‍हाइट हाउस में नाराजगी

डोनाल्‍ड ट्रंप लगातार इस बात को खारिज कर रहे हैं कि वह 3 नवंबर को हुआ चुनाव हार चुके हैं। उनके इस अड़‍ियल रवैये की वजह से व्‍हाइट हाउस में अब वो लोग भी निराश हैं और गुस्‍से में आ गए हैं जो प्रशासन से जुड़े हुए हैं। जनरल सर्विसेज एडमिनिस्‍ट्रेशन (जीएसए) को अभी तक बाइडेन की जीत की औपचारिक घोषणा करनी है और ट्रांजिशन की प्रक्रिया शुरू करनी है। ट्रंप की वजह से बाइडेन और उनकी टीम अभी तक सरकारी एजेंसियों से कॉन्‍टैक्‍ट नहीं कर पा रही है। इसके अलावा न तो सरकार के लिए लोगों की नियुक्ति के लिए फंड रिलीज हो पा रहा है और न ही बाइडेन को इंटेलीजेंस ब्रीफिंग दी जा रही है। ट्रंप के एक पूर्व अधिकारी ने बताया है कि बाइडेन की टीम से मुलाकात करना उन कोशिशों का नतीजा है जिसके तहत देश के लिए अपनी ड्यूटीज को कट्टर सोच की तुलना में ज्‍यादा अहमियत देनी है। माना जा रहा है कि अधिकारियों ने बाइडेन की ट्रांजिशन टीम से मीटिंग की है और हो सकता है कि आने वाले दिनों में नए राष्‍ट्रपति को कुछ मदद मिल सके। आफिशियल्‍स मानते हैं कि जिस समय निर्वाचित राष्‍ट्रपति बाइडेन ऑफिस संभालेंगे तो उन्‍हें उनकी कुछ मदद करनी पड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+