US Election 2020: न्यू हैंपशायर के डिक्सविले नॉच में जीते बाइडेन तो मिल्सफील्ड में आगे ट्रंप
वॉशिंगटन। पूर्व उप-राष्ट्रपति जो बाइडेन ने न्यू हैंपशायर की छोटी सी जगह डिक्सवेल नॉच में सभी पांच वोट्स जीत लिए हैं। यह छोटी सी जगह अमेरिका-कनाडा बॉर्डर पर है और जहां से सबसे पहले नतीजे आए हैं। यहां पर आधी रात के बाद 3 नवंबर को सबसे पहले वोट डाले गए और सबसे पहले गिनती हुई है। परंपरा के तौर पर वोट डालने योग्य मतदाता बैलेट रूम में इकट्इा हुए और उन्होंने मतपत्र के जरिए अपना वोट डाला।

Recommended Video
मिल्सफील्ड में बाइडेन से आगे ट्रंप
हर बैलेट के बाद वोटर्स की गिनती हुई और नतीजे बता दिए गए। न्यू हैंपशायर की इस जगह पर किसी को भी ज्यादा ध्यान नहीं गया था। यह वह जगह जहां पर विजेता के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। साल 2016 में डिक्सविले नॉच में उस समय डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के लिए वोट डाले गए थे। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप यहां से इलेक्टोरल कॉलेज जीतने में सफल रहे थे। पास के ही मिल्सफील्ड में भी आधी रात के बाद वोटिंग शुरू हुई है। ट्रंप ने यहां पर जीत दर्ज कर ली है। ट्रंप को 16 तो बाइडेन को 5 वोट हासिल हुए हैं। महामारी की वजह से यहां पर आधी रात में वोटिंग नहीं शुरू हो पाई। मिल्सफील्ड में कुल 48 वोटर्स हैं और इन सभी ने दिन में वोट डालना बेहतर समझा हैं। डिक्सविले नॉच की आबादी सन् 2010 की जनगणना के मुताबिक सिर्फ 12 ही लोगों की है।












Click it and Unblock the Notifications