US Election 2020: जो बाइडेन समर्थकों से बोले-अच्‍छा महसूस कर रहा हूं, ट्रंप जारी करेंगे बयान

वॉशिंगटन। अमेरिका में 46वें राष्‍ट्रपति के लिए चुनाव हो चुके हैं और अब नतीजे आने लगे हैं। मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और डेमोक्रेट जो बाइडेन के बीच है और कड़ा है। बाइडेन इस समय कई राज्‍यों में आगे चल रहे हैं और इलेक्‍शन डे वाले दिन उन्‍होंने अपने समर्थकों से बातचीत की। राष्‍ट्रपति ट्रंप एक बार फिर व्‍हाइट हाउस में लौटने की तरफ देख रहे हैं।

US-Election-2020

Recommended Video

    US Election Result 2020 : Joe Biden, Donald Trump में कांटे की टक्कर, जीत का दावा | वनइंडिया हिंदी

    बाइडेन को राष्‍ट्रपति बनने का भरोसा

    बाइडेन को व्‍हाइट हाउस पहुंचने का पूरा भरोसा है। बाइडेन ने अपने समर्थकों से कहा, 'हम इस समय जहां हैं, वहां पर काफी अच्‍छा महसूस कर रहे हैं। विस्‍कोन्सिन और मिशीगन के लिए भी आशावान हूं। चुनाव तब तक खत्‍म नहीं होंगे जब तक कि हर बैलेट की गिनती नहीं हो जाती।' बाइडेन ने महामारी के दौरान असाधारण तरीके से चुनाव प्रचार किया था। फिलहाल चुनाव हो चुके हैं। ट्रंप और बाइडेन दोनों के बीच पारंपरिक राज्‍यों में कांटे की टक्‍कर है। ट्रंप अब तक अलास्‍का, अराकंसास, केंटुकी, लुसियाना, मिसीसिपी, नेब्रास्‍का, नॉर्थ डकोटा, ओकलाहोमा, साउथ डकोटा, टेनेसी, वेस्‍ट वर्जिनिया, व्‍योमिंग, इंडियाना और साउथ कैरोलिना में जीत हासिल कर चुके हैं।

    ट्रंप आज जारी करेंगे बयान

    बाइडेन ने अब तक कोलोराडो, कनैक्टिकट, डेलावेयर, इलिनियॉस, मैरीलैंड, मैसाच्यूसेट्स, न्‍यू जर्सी, न्‍यू मैक्सिको और न्‍यूयॉर्क के साथ ही रोहड आईलैंड, वेरमॉन्‍ट और वर्जिनिया में जीत हासिल कर चुके हैं। बैटलग्राउंड स्‍टेट जिसमें फ्लोरिडा, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना और टेक्‍सास शामिल हैं, ये राज्‍य जीत में बड़ी भूमिका अदा करने वाले हैं। वहीं राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर चुनावों चोरी का आरोप लगाया है। ट्रंप ने ट्वीट किया और लिखा, 'हम बड़े लक्ष्‍य की तरफ बढ़ रहे हैं लेकिन वो चुनावों को चोरी करने की कोशिशें कर रहे हैं। हम उन्‍हें ऐसा नहीं करने देंगे। चुनाव बंद होने होने के बाद वोट नहीं डाले जा सकते हैं।' ट्रंप ने इसके साथ ही कहा है कि वह आज रात एक बयान जारी करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+