US Election 2020: डोनाल्‍ड ट्रंप बोले-2021 होगा इतिहास का महानतम आर्थिक साल

वॉशिंगटन। दूसरे कार्यकाल की तरफ नजरें लगाए हुए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने इशारा किया है कि साल 2021 अमेरिका की अर्थव्‍यवस्‍था में एक महान साल होगा। उनका कहना था कि अमेरिकी अर्थव्‍यवस्‍था जो कोरोना वायरस की वजह प्रभावित हुई है, इससे उबरेगी और अगला साल देश के इतिहास में एक महान साल साबित होगा। रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्‍ड ट्रंप को अपने डेमोक्रेट प्रतिद्वंदी जो बाइडेन से कड़ी टक्‍कर मिल रही है। तीन नवंबर को अमेरिकी राष्‍ट्रपति के लिए चुनाव होने हैं और इससे पहले महामारी ने ट्रंप के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं।

donald-trump-us-election

अर्थव्‍यवस्‍था बनी बड़ी चुनौती

राष्‍ट्रपति ट्रंप को देश की अर्थव्‍यवस्‍था से लेकर कोरोना वायरस से निबटने के तरीकों और नस्‍लभेदी हिंसा की वजह से प्रतिद्वंदी बाइडेन की तरफ से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। ट्रंप ने एरिजोना में हुई एक चुनावी रैली में कहा, 'अगला साल हमारे देश के इतिहास में एक महान आर्थिक साल साबित होने वाला है।' एरिजोना एक बैटलग्राउंड स्‍टेट है और यहां पर आने वाले नतीजे काफी असर डालने वाले हैं। कोरोना की वजह से अब तक अमेरिका में 2,20,119 लोगों की मौत हो चुकी है और 82 लाख लोग इससे संक्रमित हैं। इसके अलावा महामारी की वजह से अमेरिका सबसे बड़ी मंदी से गुजर रहा है। साथ ही बेरोजगारी की दर में भी दशकों में इजाफा देखा गया है। अमेरिका में 22 मिलियन नौक‍रियां गईं लेकिन अब तक 11 मिलियन नौकरियों का जो नुकसान हुआ था, उसकी भरपाई कर ली गई है।

बजट घाटा भी नए स्‍तर पर

बजट घाटा भी सर्वोच्‍च स्‍तर पर पहुंचकर 3.1 ट्रिलियन पर पहुंच चुका है। ट्रंप ने इस बात को माना कि देश कोरोना वायरस के प्रभाव से अब बाहर आ रहा है। उन्‍होंने अपने समर्थकों से वादा किया कि जल्‍द ही देश में सामान्‍य जन-जीवन बहाल हो सकेगा। इस रैली में ट्रंप ने बाइडेन और उप-राष्‍ट्रपति पद की उम्‍मीदवार कमला हैरिस पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि अगर बाइडेन सत्‍ता में आए तो फिर वैक्‍सीन में देर हो सकती है। वह स्‍कूलों को बंद कर देंगे और जिस देश की अर्थव्‍यवस्‍था को ट्रंप प्रशासन खोलने की कोशिशें कर रहा है, बाइडेन उसे बंद कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+