अमेरिकी चुनाव: डोनाल्ड ट्रंप बोले-मीडिया ने किया चुनाव में हस्तक्षेप
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हार मानने को तैयार नहीं हैं। सोमवार को उन्होंने एक बार फिर नतीजों का जिक्र किया है और उन्होंने पूरी तरह से मीडिया को दोष दिया। ट्रंप के मुताबिक मेनस्ट्रीम मीडिया अपने सर्वे में बहुत ही गलत थी। ट्रंप ने कहा कि मीडिया ने मतदाताओं का आकलन अनुमान से बहुत ज्यादा किया और कैंपेन में जो भी फंड तक उसे दबाने की कोशिश की। ट्रंप की मानें तो मीडिया ने इस चुनाव में हस्तक्षेप किया है और इसलिए ही उससे सवाल किया जाना चाहिए।

Recommended Video
फॉक्स न्यूज पर भी साधा निशाना
ट्रंप ने एक के बाद एक ट्वीट कर कहा कि फॉक्स न्यूज, क्विनपियाक पोल, एबीसी/वॉशिंगटन पोस्ट, एनबीसी/वॉल स्ट्रीट जनरल चुनाव से पहले हुए सर्वे में बहुत ही गलत और एक तरह से चुनाव के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिशें कर रहे थे। ट्रंप ने लिखा, 'एबीसी और वॉशिंगटन पोस्ट ने चुनाव के एक दिन पहले मुझे विस्कॉन्सिन में 17 प्वाइंट्स कम दिखाया और मैं जीत गया। आईओवा में पोल में मुझे 4 प्वाइंट कम दिखाया गया और मैं 8.2 प्रतिशत से जीता। फॉक्स न्यूज और क्विनपियाक पोल हर बात में गलत थे।' ट्रंप ने इसे अब तक का सबसे खराब चुनाव करार दिया और कहा कि हर चार साल में वह ऐसा ही करने वाले हैं। ट्रंप का मानना है कि अनुमान से बहुत ज्यादा मतदाता हैं और कैंपेन को मिले फंड को भी दबाया गया है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को हुए एक हफ्ते हो चुके हैं। डेमोक्रेट जो बाइडेन विजेता हैं और अब वो 20 जनवरी को औपचारिक तौर पर 46वें राष्ट्रपति की शपथ लेंगे। वहीं, चुनाव हार चुके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अड़ियल रवैये की वजह से अमेरिका में आने वाले दिनों में काफी उठा-पटक की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications