US सांसद प्रमिला जयपाल को मिला नफरत भरा मैसेज, भद्दी गालियां देते हुए कहा- भारत लौट जाओ
भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को फोन पर धमकी दी गई है। सांसद प्रमिला ने बताया कि एक पुरुष ने उन्हें फोन पर आपत्तिजनक और नफरत भरे संदेश भेजे हैं, भारत लौटने की चेतावनी भी दी है।
वाशिंगटन, 09 सितंबरः भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को फोन पर धमकी दी गई है। सांसद प्रमिला ने बताया कि एक पुरुष ने उन्हें फोन पर आपत्तिजनक और नफरत भरे संदेश भेजे हैं, भारत लौटने की चेतावनी भी दी है। चेन्नई में जन्मी जयपाल ने गुरुवार को पांच ऐसे ऑडियो संदेशों को सोशल मीडिया पर साझा किया। हालांकि इस ऑडियो संदेश को सोशल मीडिया पर डालने से पहले उन हिस्सों को एडिट किया गया है, जिनमें अश्लील और अभद्र बातें की गई हैं।

Image- PTI
ट्विटर पर किया साझा
बतादें कि प्रमिला जयपाल ऐसी पहली भारतीय अमेरिकी सांसद हैं, जिन्होंने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सिएटल का प्रतिनिधित्व किया।संदेश में सुना जा सकता है कि एक पुरुष जयपाल को गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दे रहा है। उन्हें फिर से अपने मूल देश भारत वापस चले जाने को कह रहा है। जयपाल ने ट्वीट किया, ' आमतौर पर, राजनीतिक हस्तियां अपनी चिंताएं यूं साझा नहीं करतीं, लेकिन मैंने यहां ऐसा करने का विकल्प चुना, क्योंकि हम हिंसा को हमारे लिए नई आम बात के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते। हम उस नस्लवाद और लिंगवाद को भी स्वीकार नहीं कर सकते जो इस हिंसा में अंतर्निहित है और इसे प्रोत्साहित करता है।'
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
बतादें कि इससे पहले गर्मियों में सिएटल स्थित सांसद के आवास के बाहर एक व्यक्ति पिस्तौल के साथ नजर आया था। पुलिस ने इस व्यक्ति की पहचान ब्रेट फोरसेल के रूप में की थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया था। अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के खिलाफ घृणा अपराध के इस प्रकार के कई मामले सामने आ चुके हैं। कैलिफोर्निया में 1 सितंबर को एक व्यक्ति ने एक भारतीय-अमेरिकी पर नस्लवादी टिप्पणी की थी। वहीं, टेक्सास में एक मैक्सिकन-अमेरिकी महिला ने चार भारतीय-अमेरिकी महिलाओं के साथ 26 अगस्त को दुर्व्यवहार किया था और उनके खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां की थीं। साढ़े पांच मिनट के वीडियो में महिला एक व्यक्ति के चेहरे पर वार करती हुई और घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद करना वाली दो महिलाओं को देखा जा सकता है। उसने गोली मारने की भी धमकी दी।












Click it and Unblock the Notifications