फायरिंग से लेकर तोड़फोड़ तक, वीडियो में देखें ट्रंप समर्थकों ने कैसे अमेरिकी संसद में किया 'खौफनाक' हंगामा

फायरिंग से लेकर तोड़फोड़ तक, वीडियो में देखें ट्रंप समर्थकों ने कैसे अमेरिकी संसद में किया 'खौफनाक' हंगामा

US Capitol Violence Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के समर्थकों ने अमेरिकी संसद परिसर भवन में जो हिंसा और हंगामा किया है, उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसको देखकर ऐसा लगता है मानों अमेरिका कैपिटल बिल्डिंग (US Parliament Building) के अंदर कोई आत्मघाती हमला या फिर जंग छिड़ी हो। यूएस कैपिटल बिल्डिंग में हुई इस हिंसा की पीएम नरेंद्र मोदी सहित दुनियाभर के नेताओं ने निंदा की है। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपकि बराक ओबामा ने इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप को जिम्मेदार बताया है।

Recommended Video

    Capitol Hill Violence: Trump Supporters ने क्यों किया हंगामा, जानिए पूरा अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    US Capitol Violence

    ट्रंप समर्थकों के पास से मिलीं बंदूकें

    इस हिंसा में फायरिंग से लेकर तोड़फोड़ तक की गई, जिसमें महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने 52 लोगों को अबतक इस मामले में गिरफ्तार किया है। अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में माहौल तनावपूर्ण हैं। वाशिंगटन पुलिस के मुताबिक, जब पूरे इलाके को खाली करवाया जा रहा था तो ट्रंप समर्थकों के पास बंदूकें थी। इसके अलावा उनके पास से खतरनाक चीजें भी बरामद हुई हैं। इस माहौल को देखते हुए वाशिंगटन में 15 दिनों के लिए इमरजेंसी लगा दी गई है।

    सांसदों को गैस मास्क पहनाकर निकाला गया कैपिटल बिल्डिंग से बाहर

    मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि जब इस चुनौतीपूर्ण हालात से सुरक्षा कर्मी निपटने की कोशिश कर रहे थे तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी बंदूकें तानी थीं। दूसरी ओर सांसदों को गैस मास्क पहनाया गया था। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों को काबू में लाने के लिए आंसू गैस के गोले प्रशासन द्वार छोड़े गए। इसके बदले में प्रदर्शनकारियों ने भी रासायनिक पदार्थ का इस्तेमाल किया गया। जिसके बाद सांसदों को फौरन गैस मास्क दिए गए, ताकि उनको बचाया जा सके। इसके फौरन बाद उन्हें सदन से निकालकर सुरक्षित ठिकाने पर ले जाया गया।

    फायरिंग से लेकर तोड़फोड़, प्रदर्शनकारियों ने जमकर किया हंगामा

    ट्विटर पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह प्रदर्शनकारियों ने संसद हॉल में घुसने की कोशिश में तोड़फोड़ की। एक वायरल तस्वीर में दिख रहा है कि सदन के अंदर, सादी वर्दी में सुरक्षाबल के जवान दरवाजे की टूटी खिड़की के सहारे प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधे हुए है। प्रदर्शनकारियों ने कैपिटल बिल्डिंग की खिड़कियों के शीशे भी तोड़े, जो वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है।

    प्रदर्शन के दौरान दिखा ट्रंप का नीला झंडा और लाल टोपी

    ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं,जिसमें उपद्रवी प्रदर्शनकारियों को संसद भवन पर चढ़ते देखे गए हैं। हिंसा की कई तस्वीरों में ट्रंप का नीला झंडा और उनके अभियान का लाल टोपी पहने लोग दिख रहे हैं। सांसदों को कुर्सी के नीचे छिपते और खुद को बचाते हुए भी तस्वीरें सामने आई हैं। कुछ प्रदर्शनकारियों ने स्पीकर नैन्सी पेलोसी के दफ्तर पर भी कब्जा कर लिया था।

    आखिर क्या है पूरा मामला

    अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संसद का संयुक्त सत्र शुरू होने से ठीक पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो डाला। जिसमें उन्होंने दावा किया कि वो अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव-2020 में अपनी हार को स्वीकार नहीं करेंगे। ट्रंप का दावा था कि इस चुनाव में डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के लिए धांधली हुई है। ताकी उनको जिताया जाए।

    डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी में अपने हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, जब धांधली हुई है तो मैं अपनी हार को कैसे स्वीकार करूं। ट्रंप के इस भाषण के बाद ही कैपिटल बिल्डिंग के बाहर ट्रंप समर्थकों ने हंगामा किया। वो संसद भवन में तोड़फोड़ और उत्पात मचाने लगे।

    ट्रंप द्वारा शेयर किए गए कथित भड़काऊ भाषण का वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और You tube ने अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है। ट्विटर ने तो ट्रंप का अकाउंट कुछ घंटों के लिए लॉक कर दिया है। वहीं फेसबुक और इंस्टा भी ट्रंप के अकाउंट पर नजर बनाए हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+