‘पन्नू की हत्या की साजिश बहुत गंभीर मामला, भारत तेज करे जांच’, अमेरिका ने फिर उठाया खालिस्तानी आतंकी का मुद्दा
अमेरिका ने बुधवार को कहा कि वह खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की साजिश के पीछे के लोगों को पकड़ने के लिए भारत सरकार के साथ काम कर रहा है।
बुधवार को कांग्रेस की सुनवाई के दौरान अमेरिका के विदेश विभाग के अधिकारी और और मध्य एशिया मामलों के सहायक सचिव डोनाल्ड लू ने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है। इसमें भारत सरकार के अधिकारियों पर आरोप लगे हैं। ऐसे में हम इसमें बहुत सीरियस हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राजनयिक डोनाल्ड लू ने कहा कि न्याय विभाग ने आरोप लगाया है कि भारत सरकार में काम करने वाले किसी व्यक्ति के इशारे पर एक भारतीय नागरिक ने अमेरिकी धरती पर एक अमेरिकी नागरिक को मारने का प्रयास किया है।
पन्नू की हत्या की साजिश के मामले को हम अविश्वसनीय रूप से गंभीरता से ले रहे हैं, इसे भारत के साथ उच्चतम स्तर पर उठाया गया है। जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने के लिए भारत को हमने कहा है।
डोनाल्ड लू ने कहा कि जो बाइडेन प्रशासन नाकाम साजिश के पीछे के लोगों को पकड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा है। लू ने कहा कि इस केस त्वरित और पारदर्शी जांच की आवश्यकता है। यह देखते हुए कि भारत ने एक जांच समिति की घोषणा की है, हम उनसे न्याय सुनिश्चित करने के लिए जल्दी और पारदर्शी तरीके से काम करने के लिए कहते हैं।
बीते साल नवंबर में अमेरिकी अभियोजकों ने आरोप लगाया था कि निखिल गुप्ता नाम के एक भारतीय नागरिक ने भारत सरकार के एक बड़े अधिकारी के निर्देश पर अमेरिका में गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने का साजिश रची।
इस मामले में न्यूयॉर्क पुलिस ने एक चार्टशीट दायर किया। इसमें कहा गया कि इसमें निखिल गुप्ता को भारत के एक पूर्व CRPF अफसर ने पन्नू की हत्या की प्लानिंग करने को कहा था। चार्टशीट के मुताबिक भारतीय अफसर के कहने पर निखिल ने एक अपराधी से पन्नू के मर्डर के लिए कॉन्टैक्ट किया, लेकिन असल में वह एक अमेरिकी एजेंट था।
इस एजेंट ने निखिल की पहचान एक और अंडरकवर अधिकारी से कराई, जिसने पन्नू का मर्डर करने की बात कही। इसके लिए करीब 83 लाख रुपए में डील हुई थी। न्यूयॉर्क पुलिस की चार्जशीट सामने आने के अगले दिन भारतीय विदेश मंत्रालय के तत्कालीन प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम पन्नू की हत्या की कोशिश के मामले में भारतीय अधिकारी के शामिल होने को लेकर जांच कर रहे हैं। ये बेहद चिंता का विषय है और भारत सरकार की पॉलिसी के खिलाफ है।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications