उरी आतंकी हमला: पाकिस्तान को बड़ा झटका, रूस ने किया सैन्य अभ्यास से इंकार
नई दिल्ली। कल जम्मू कश्मीर के उरी बेस कैंप में हुए आतंकी हमले में भारत के 17 जवान शहीद हो गए। भारत ने इस आंतकी हमले के बाद पकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए मुहीम चलाई थी। भारत की इस मुहीम में रूस ने उसका साथ दिया है।

भारत को मिला रूस का साथ
रूस ने भारत का साथ देते हुए पाकिस्तान के साथ होने वाले सैन्य अभ्यास को टाल दिया है। इतना ही नहीं रूस ने पाकिस्तान को MI-35 हेलिकॉप्टर देने से भी इंकार कर दिया है। भारत की अपील को मानते हुए रूस ने पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के सैन्य अभ्यास को ना करने की बात कही है। बोली सेना- 'अब हम तय करेंगे कि कैसे और कहां देना है जवाब '
पाक को करारा जवाब
इतना ही नहीं उरी में आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद रूस ने भारत से प्रति अपनी दोस्ती को एक बार फिर से दर्शाया है। वहीं पाकिस्तान के साथ हुए 3 MI-हैलिकॉप्टरों की डील को भी समाप्त कर दिया है।
आपको बता दें कि उरी आर्मी बेस में हुए आतंकी हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को आतंवादी देश घोषित करने की मांग की और उसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग करने की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications