आज की रात 3 घंटे के लिए गायब हो जाएगा यूरेनस, इन देशों के लोग कर सकते हैं दीदार

नई दिल्ली, 14 सितंबरः आज रात पृथ्वी के कुछ इलाकों में लोग सौरमंडल के छठे ग्रह यूरेनस को कुछ घंटे के लिए गायब होते देख सकते हैं। हालांकि यह ग्रह बस साढ़े 3 घंटे के लिए ही गायब होगा, जिसके बाद फिर से दृष्टिगोचर हो जाएगा। बेवसाइट इन द स्काई के मुताबिक आज अंतराष्ट्रीय समय अनुसार रात 8:41 बजे से रात 12:11 बजे तक यूरेनस गायह हो जाएगा।

नजारा देखने के लिए दूरबीन की होगी जरूरत

नजारा देखने के लिए दूरबीन की होगी जरूरत

इस अवधि में सूर्य से दूरी के मुताबिक छठा ग्रह यूरेनस, पृथ्वी के उपग्रह चंद्रमा के ठीक पीछे से गुजरता दिखाई देगा। जब तक यूरेनस, चंद्रमा के पीछे होगा वह पृथ्वी के कई स्थानों पर लोगों की नजरों से ओझल हो जाएगा। इस भ्रम को देखने के लिए यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया के दर्शक ही सही कोण पर होंगे। हालांकि इन क्षेत्रों में दर्शकों को यह नजारा देखने के लिए दूरबीन की जरूरत होगी।

वर्चुआल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट से देखना होगा आसान

वर्चुआल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट से देखना होगा आसान

ऐसे लोग जिनके पास दूरबीन नहीं है या ऐसे लोग जो इन इलाकों में नहीं हैं वे वर्चुआल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट की मदद से इसे लाइव देख सकते हैं। ग्रीनविच समयानुसार यह घटना रात 8 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगी। चंद्रमा के कारण किसी ग्रह के गायब हो जाने की इस घटना को चंद्रभोग कहा जाता है।

यूरेनस पर है बेहद कम तापमान

यूरेनस पर है बेहद कम तापमान

सौरमंडल में चार ग्रह ऐसे हैं जिन्हें गैस दानव कहते हैं। क्योंकि वहां पर मिट्टी-पत्थर के अलावा अधिकतर गैस है। उनमें से एक ग्रह यूरेनस भी है। यूरेनस के अलावा बाकी तीन ग्रह बृहस्पति, शनि और नेप्च्यून यानी अरुण भी हैं। इस ग्रह पर तापमान शून्य से माइनस 200 डिग्री सेल्सियस रहता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इतने कम तापमान पर इंसान ऐसा जमेगा कि फिर वो किसी पत्थर की तरह टूट सकता है।

सौरमंडल के अन्य ग्रहों से बेहद अलग है यूरेनस

सौरमंडल के अन्य ग्रहों से बेहद अलग है यूरेनस

यूरेनस ग्रह सौरमंडल के बाकी ग्रहों से बहुत ही ज्यादा अलग है। इसकी घूमने की धुरी का सौरमंडल के तल के मुकाबले झुकाव 98 डिग्री है। आज तक खगोलविदों को यह पता नहीं चल सका है कि यूरेनस की धुरी के इतने अधिक झुकाव का कारण क्या है। यूरेनस जब अपनी धुरी पर घूमता है तो उसके वलय खड़े दिखाई देते हैं। खगोलविदों को लगता है कि सौरमंडल के निर्माण के समय यूरनेस पृथ्वी से दोगुने आकार के पिंड से कम से कम दो बार टकराया होगा जिससे उसकी धुरी हमेशा के लिए बदल गई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+