अफगानिस्तान के हालात पर UNSC की बैठक आज, देश छोड़ने के बाद क्या बोले अशरफ गनी?
काबुल, 16 अगस्त। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जे के बाद अब तालिबान ने पूरे देश के अपन नियंत्रण में ले लिया है। इस बीच तालिबान के आकाओं ने भरोसा दिलाया है कि वह काबुल में हिंसा को अंजाम नहीं देंगे और शांतिप्रिय तरीके से सत्ता का हस्तांतरण होगा। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है, इसी क्रम में आज (सोमवार) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में चर्चा होने जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैठक सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
Recommended Video

गौरतलब है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद से तालिबान तेजी से देश के अहम शहरों को अपने नियंत्रण में लेने लगा था। काबुल तक पहुंचने में तालिबान को ज्यादा समय नहीं लगा, रविवार को विद्रोहियों ने राष्ट्रपति भवन को भी अपनी कब्जे में ले लिया। अफगान में उपजे हालात पर अब UNSC में अहम बैठक होने जा रही है। एएनआई के मुताबिक अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक सोमवार 10 बजे निर्धारित है। परिषद में भारत की अध्यक्षता में अफगानिस्तान पर यह दूसरी बैठक है। एस्टोनिया और नॉर्वे ने इस तत्काल सत्र का अनुरोध किया है।
अशरफ गनी का पहला बयान
उधर, काबुल में तालिबान के प्रवेश के बाद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने मुल्क छोड़ दिया है। वो ताजिकिस्तान के लिए रवाना हो गए हैं। देश छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर अशरफ गनी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'आज मेरे सामने सबसे कठिन चुनाव था, मुझे उस सशस्त्र तालिबान का सामना करना चाहिए जो महल में प्रवेश करना चाहता था या प्रिय देश (अफगानिस्तान) को छोड़ना चाहिए जिसका मैंने पिछले 20 वर्षों में अपने प्राणों से अधिक रक्षा की।'
खून की नदियां ना बहें इसलिए छोड़ा देश
अशरफ गनी ने आगे कहा, 'अगर अभी भी अनगिनत देशवासी शहीद होते और वे काबुल शहर के विनाश का सामना करते हैं तो इसके परिणाम स्वरूप यह 60 लाख की आबादी वाले शहर में बड़ी मानव आपदा होगी। तालिबान मुझे हटाने के लिए बना, इसके लिए वह काबुल और वहां के निवासियों पर हमला करने से भी पीछे नहीं हटते।' अशरफ ने आगे कहते हैं, खून की नदियां ना बहें इसलिए मैंने देश से बाहर निकलना की सबसे अच्छा विकल्प चुना। यह तालिबान द्वारा तलवार और बंदूकों से लिया गया फैसला है। अब वे देशवासियों के सम्मान, धन और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए जिम्मेदार हैं।












Click it and Unblock the Notifications