मौत की तरफ बढ़ रहा है हमारा ब्रहमांड

मेलबर्न। ऑस्‍ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च के आधार पर कहा है कि धीरे-धीरे हमारा ब्रहमांड खत्‍म होता जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी हमें डरने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि इसे खत्‍म होने में 100 अरब वर्ष लगेंगे। इन वैज्ञानिकों ने 200,000 गैलेक्‍सीज पर रिसर्च के बात यह बात कही है। रिसर्च की मानें तो गैलेक्‍सी दो अरब वर्ष पहले की तुलना में आधा ही एनर्जी प्रोडक्‍शन कर रही है।

galaxies-research

पश्चिमी आस्ट्रेलिया में इंटरनेशनल सेंटर फॉर रेडियो एस्ट्रोनॉमी रिसर्च (आईसीआरएआर) के वैज्ञानिकों ने यह रिसर्च की है। वैज्ञानिकों ने 21 वेवलेंग्थ वाली आकाशगंगाओं का पर्यवेक्षण करने के लिए विश्व की सबसे शक्तिशाली दूरबीनों में से सात का प्रयोग किया।

यह रिसर्च गैलेक्सी एंड मास एसेंबली (जीएएमए) प्रोजेक्‍ट के तहत की गई है। आईसीआरएआर के प्रोफेसर साइमन ड्राइवर ने कहा कि विभिन्न वेवलेंथ की 200,000 आकाशगंगाओं के एनर्जी प्रोडक्‍शन को मापने के लिए उन्होंने अंतरिक्ष और जमीन स्थित दूरबीनों का प्रयोग किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+