UN Statistical Commission: भारत का US सांख्यिकीय निकाय के लिए चयन, एस जयशंकर ने दी बधाई
भारत के युक्त राष्ट्र के सर्वोच्च सांख्यिकीय निकाय के लिए चुने जाने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को इस चुनाव में जीत की बधाई देता हूं।

UN Statistical Commission: भारत को संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च सांख्यिकी संस्था (US Statistical body) के लिए चुना गया है। इस निकाय में भारत का कार्यकाल चार वर्षों का होगा। भारत ने बहुकोणीय चुनाव में जीत हासिल की है। इसमें दो सीटों के लिए चार उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में शामिल हुए। भारत को कुल 53 मतों में से 46 मत पड़े थे।
संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च सांख्यिकी संस्था के लिए भारत के चुने के जाने की विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत 1 जनवरी 2024 से शुरू होने वाले संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च सांख्यिकीय निकाय के लिए चुन लिया गया है। विदेश मंत्री ने भारत की टीम को एक प्रतिस्पर्धी चुनाव में इतनी मजबूती से जीतने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सांख्यिकी, विविधता और जनसांख्यिकी के क्षेत्र में भारत की विशेषज्ञता ने इसे संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग में स्थान दिलाया है।
भारत ने अन्य देशों को कैसे पछाड़ा?
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के चुनाव में भारत ने 53 मतों में से 46 मत प्राप्त किए। भारत संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च सांख्यिकी संस्था के चुनाव में भारत के प्रतिद्वंद्वियों ROK (23), चीन (19) और संयुक्त अरब अमीरात (15) मत मिले। ये चुनाव बहुकोणीय था। मैदान में कुल चार देश थे, जिसमें एक भआरत शामिल थ। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च सांख्यिकी संस्था में भारत का कार्यकाल चार साल का होगा, जिसकी शुरुआत जनवरी 2024 से होगी।
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग, 1947 में स्थापित, वैश्विक सांख्यिकीय प्रणाली का सर्वोच्च निकाय है जो दुनिया भर के सदस्य राज्यों के मुख्य सांख्यिकीविदों को एक साथ लाता है। यह अंतर्राष्ट्रीय सांख्यिकीय गतिविधियों के लिए सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है, जो सांख्यिकीय मानकों को स्थापित करने और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके कार्यान्वयन सहित कॉन्सेप्ट्स और विधियों के विकास के लिए उत्तरदायी है।












Click it and Unblock the Notifications