याकूब की फांसी का युनाइटेड नेशंस ने किया विरोध
युनाईटेड नेशंस। मुंबई धमाकों के दोषी याकूब मेमन को फांसी दिये जाने का युनाइटेड नेशंस ने विरोध किया है। यूएन के जनरल सेक्रेटरी बानकी मून के प्रवक्ता ने कहा कि वह फांसी के खिलाफ हैं।

मून के प्रवक्ता ने कहा कि जो भी हुआ है हमने उसका संज्ञान लिया है। बान की मून फांसी की सजा के खिलाफ है। मून के प्रवक्ता स्टेफिन डुजारिक ने कहा कि यूएन सेक्रेटरी का मत फांसी को लेकर आज भी वहीं है कि फांसी की सजा नहीं होनी चाहिए।
गौरतलब है कि याकूब मेमन को 53 साल की उम्र में कल यानि गुरुवार को सुबह फांसी दे दी गयी थी। जिसके बाद से देश में फांसी की सजा दिये जाने को लेकर एक नयी बहस छिड़ गयी थी।
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट करके कहा था कि आज एक इंसान की मौत हुई है। यह राज्य प्रायोजित हत्यायें सरकार को आतंकियों के निचले स्तर तक ले जाती है।












Click it and Unblock the Notifications