WMO Report: भीषण गर्मी पर संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी, कहा- ये पांच साल खतरनाक!

Global temperature: संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी जारी करते हुए संभवाना जताई है कि इस साल सहित पूरे 5 तक सबसे भीषण गर्मी पड़ेगी।

Global temperature

भले ही मौजूदा मौसम में आप गर्मी में भी ठंडक का एहसास कर रहे हो, क्योंकि अप्रैल और मई में मौसम की अजीब सी स्थिति बनी हुई है, जिसके बाद तापमान में गिरावट देखी गई है। मौसम के इस बदलाव का असर अब खत्म ही होने वाला है। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि आने वाले महीनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

अब तक के सबसे गर्म आठ साल 2015 और 2022 के बीच दर्ज किए गए थे, लेकिन जलवायु परिवर्तन में तेजी आने से तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान है। संयुक्त राष्ट्र के विश्व मौसम विज्ञान संगठन (UN World Meteorological Organization) ने ग्रीनहाउस गैसों और अल नीनो के प्रभाव से तापमान बढ़ने की चेतावनी जारी की है।

इसी के साथ कहा कि इस साल के साथ आने वाले पांच साल यानी 2023-2027 तक दर्ज की गई सबसे गर्म पांच साल की अवधि होगी। डब्ल्यूएमओ ने कहा कि भीषण गर्मी दुनियाभर में नए रिकॉर्ड बना सकती है।

संयुक्त राष्ट्र के विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा कि 98 प्रतिशत संभावना है कि अगले पांच वर्षों में से कम से कम एक और पूरे पांच साल की अवधि रिकॉर्ड पर सबसे गर्म होगी। बता दें कि 2022 में वैश्विक औसत तापमान 1850-1900 के औसत से 1.15C ज्यादा था।

WMO ने कहा कि 66 प्रतिशत संभावना है कि वार्षिक वैश्विक सतह का तापमान 2023-2027 के कम से कम एक वर्ष के लिए पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.5C से अधिक हो जाएगा, उन पांच वर्षों में से प्रत्येक के लिए 1.1C से 1.8C की सीमा का अनुमान लगाया गया है।

इससे पहले डब्ल्यूएमओ ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि अल नीनो के विकसित होने की संभावना जुलाई के अंत तक 60 प्रतिशत और सितंबर के अंत तक 80 प्रतिशत है। WMO की चेतावनी के मुताबिक अल नीनो के कारण गर्मी के नए रिकॉर्ड बन सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+