संयुक्त राष्ट्रसंघ ने कहा बच्चों को आतंकी बना रहा है आईएसआईएस
न्यूयॉर्क। यूनाइटेड नेशंस की ओर से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आईएसआईएस अपने नियंत्रण वाले इलाको में बच्चों को आतंकवादी, आत्मघाती हमलावर, जासूस और जल्लाद बनाने की ट्रेनिंग दे रहा है।

हालांकि पहले भी इस तरह की कई रिपोर्ट्स आई हैं जिनमें आईएसआईएस के बच्चों के प्रयोग की बातें कही गई थीं लेकिन अब यूनाइटेड नेशंस की इस रिपोर्ट्स को आधिकारिक पुष्टि कहा जा रहा है।
ट्रंप का आईएसआईएस आतंकियों का टॉर्चर करने का प्लान
रिपोर्ट में कहा गया है कि ये आतंकी बच्चों को फांसी पर नजर रखने और कटे हुए सिरों के साथ फ़ुटबॉल खेलने को कहते हैं। ऐसा करके वो बच्चों को हिंसा के लिए तैयार कर रहे हैं।
मोसुल शहर की तस्वीरें, आईएसआईएस का नया प्रपोगैंडा
रिसर्चर्स के मुताबिक ट्रेनिंग कर रहे इन बच्चों को ट्रेनिंग देने वाले आतंकियों को ज्यादा पाक माना जाता है क्योंकि ये बच्चे धर्मनिरपेक्ष दुनिया से ताल्लुक नहीं रखते। इसे सही माना जाता है। यह रिपोर्ट ब्रिटिश संसद में बुधवार को पेश की जाएगी।
यह रिपोर्ट क्वालियम फाउंडेशन लंदन और कनाडा की रोमियो डालैरे चाइल्ड सोल्जर ने पेश की है।












Click it and Unblock the Notifications