मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान की भारत ने लगाई लताड़, दी ये 10 नसीहतें
जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के बैठक के दौरान भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए भारत ने कहा कि, अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान अपनी उन्मादपूर्ण प्रतिक्रियाओं से गुमराह और भारत को बदनाम करने के की कोशिश कर रहा है। दुनिया को पाक के मानवाधिकारों के रिकॉर्ड के बारे में पता है। कड़े पहरे से सच को नहीं छुपाया जा सकता है।

पाकिस्तान की ओर से संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 43वें सत्र में जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा उठाए जाने पर भारत ने अपने उत्तर देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए उसे खरी-खरी सुनाई। यही नहीं भारत ने पाकिस्तान को 10-सूत्री सलाह सूची भी सौंपी है।
1- पीओके में अवैध और जबरन कब्जे और रिवर्स जनसांख्यिकीय परिवर्तन।
2- पाक में चल रहे आतंकी फंडिंग और आतंकी कैंपों को बंद करना।
3- उच्च स्तर के पाक नेतृत्व द्वारा आतंकवादियों के लिए सार्वजनिक वकालत और समर्थन को रोकना।
4- पाकिस्तान में लोकतंत्र की समानता विकसित करने के लिए संरचनात्मक सुधार करें।
5- ईश निंदा कानून के दुरुपयोग के माध्यम से अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बंद हो।
6- हिंदू, सिख और ईसाई धर्मों की महिलाओं और लड़कियों के जबरन धर्मांतरण और विवाह को रोकें।
7- सिंध, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में राजनीतिक असंतुष्टों और आलोचकों को मारना और निशाना बनाना बंद करें।
8- सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की हत्याओं को रोकना।
9- शियाओं, अहमदियों, इस्माइलिया और हज़ारों के खिलाफ धार्मिक उत्पीड़न बंद करो।
10-दूसरे देशों में आत्मघाती बम विस्फोट सहित आतंकी गतिविधियों के लिए बच्चों की भर्ती पर रोक।












Click it and Unblock the Notifications