UN को भी नहीं मालूम कहां और किस हालत में है नॉर्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन
न्यूयॉर्क। नॉर्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन कहां पर हैं और उनका स्वास्थ्य कैसा है इस बारे में यूनाइटेड नेशंस (यूएन) को भी कुछ नहीं मालूम। गुरुवार को यूएन के मुखिया एंटोनियो गुटारेश ने कहा कि उनके पास किम के स्वास्थ्य को लेकर कोई भी जानकारी नहीं है। पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि किम जोंग की हालत ठीक नहीं है और एक सर्जरी के बाद उनका स्वास्थ्य लगातार अस्थिर बना हुआ है।

नॉर्थ कोरिया ने किया खबरों को खारिज
यूएन चीफ गुटारेश से सवाल किया गया था कि क्या संगठन के किसी अधिकारी की तरफ से नॉर्थ कोरिया के किसी अधिकारी से किम जोंग उन के स्वास्थ्य के बारे में कोई संपर्क करने की कोशिश की गई है? इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'हमारे पास किम जोंग उन की स्थिति के बारे में कोई सूचना नहीं है।' गुटारेश ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रेस ब्रीफिंग में मीडिया के सवालों के जवाब दिए। नॉर्थ कोरिया की तरफ से उसके शासक के खराब स्वास्थ्य की सभी खबरों को खारिज कर दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके पास नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन के स्वास्थ्य की जानकारी और जल्द ही इस बारे में बाकी लोगों को भी पता लगेगा।
11 अप्रैल के बाद से गायब किम
साउथ कोरिया के सुरक्षा सलाहकार मून चुंग इन ने भी रविवार को सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हमारी सरकार की स्थिति इस बात पर अडिग है।' चुंग, साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) हैं। उन्होंने इस इंटरव्यू में आगे कहा, 'किम जोंग उन जिंदा है और स्वस्थ है।' किम को आखिरी बार 11 अप्रैल को हुई कोरिया वर्कर्स पार्टी पोलितब्यूरो की मीटिंग में देखा गया था। इसके बाद से ही वह सार्वजनिक समारोहों से गायब हैं। 15 अप्रैल को उनके दादा किम इल सु्ंग का बर्थडे था जो नॉर्थ कोरिया के फाउंडर भी हैं, इस मौके पर देश में बड़े स्तर पर समारोहका आयोजन होता है और किम हर वर्ष इसमें शिरकत करते हैं। मगर इस बार वह इससे गायब थे और इसके बाद ही उनके खराब स्वास्थ्य की अटकलें लगाई जाने लगीं।












Click it and Unblock the Notifications