ट्रम्प नहीं हैं पहले, 150 साल पहले भी गिरफ्तार हुए थे अमेरिकी प्रेसिडेंट, जानिए किस बात के लिए मिली थी सजा
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के दूसरे पूर्व राष्ट्रपति है, जिनके खिलाफ कोर्ट ने एक्शन लिया। करीब 150 साल पहले एक पूर्व राष्ट्रपति को अदालत ने सजा दी थी।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स (Stormy Daniels) के साथ संबंध और इससे अनुचित लाभ उठाने के आरोप हैं। मैनहट्टन कोर्ट में उनकी पेशी हुई। जहां उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए अपना पक्ष रखा। ये अमेरिका के पहले ऐसे पूर्व राष्ट्रपति नहीं है, जिनको लेकर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले भी अमेरिका के एक राष्ट्रपति को सजा हुई थी।
अमेरिका में जब पहली बार किसी पूर्व राष्ट्रपति को सजा हुई, तभी ऐसे ही किसी बड़े नेता पर कोर्ट के एक्शन को लेकर जमकर चर्चा हुई थी। ये सजा ओवरस्पीड से घोड़ा दौड़ाने पर हुई। सजा पाने वाले थे अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति यूलिसिस एस. ग्रांट। ये बात 1872 की है, जब उलिसिस को वाशिंगटन की सड़क पर तेज गति से घोड़ा दौड़ाने के लिए गिरफ्तार किया गया था। व्हाइट हाउस के पास घोड़ा के खुरों की गड़गड़ाहट के बाद ये लेकर ये कार्रवाई की गई थी।
दरअसल उस वक्त यूलिसिस एस ग्रांट दो-घोड़ों की गाड़ी चला रहा थे। वे पिछले दो दिनों से घोड़ों को तेज दौड़ा रहे थे। उन्हें वार्निंग दी गई थी। अधिकारियों की चेतावनी के बाद भी जब वे नहीं माने तो कोर्ट के आदेश पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। ये कार्रवाई उस वक्त सार्वजनिक नहीं की गई थी। इसकी जानकारी तब हुई जब एक 1908 में संडे स्टार ऑफ वाशिंगटन ने तत्कालीन सेवानिवृत्त अधिकारी विलियम वेस्ट के साथ एक साक्षात्कार प्रकाशित किया। जिसमें यूएसए के 18वें राष्ट्रपति पर कार्रवाई को लेकर चर्चा हुई। बाद में वाशिंगटन पुलिस विभाग ने भी इस खबर की पुष्टि की। राष्ट्रपति यूलिसिस के साथ उनके कई दोस्तों को भी तेज घोड़ा गाड़ी दौड़ाने के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया। उस वक्त सभी को $20 जमानत में देना पड़ा।
वहीं अब डोनाल्ड ट्रम्प ने व्यक्तिगत रूप से 2016 में एडल्ड फिल्म अभिनेत्री को हश पैसे के भुगतान के आरोपों को लेकर मैनहट्टन अदालत में पहली सुनवाई हुई। जिसमें 34 गुंडागर्दी के मामले में उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया। मामले अगली व्यक्तिगत सुनावाई 4 दिसंबर हो होगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications