बरसती मिसाइलों के बीच दो यूक्रेनी सैनिकों ने बॉर्डर पर रचाई शादी, कुछ यूं हुआ सेलिब्रेशन

कीव, 06 मार्च: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 11 दिन हो गए हैं। रूस लगातार यूक्रेन के शहरों पर बमबारी कर रहा है। लोग अपने घरों को छोड़कर दूसरे देशों में भाग रहे हैं। कई लोग इस कठिन समय में देश की रक्षा में लगे हुए हैं। बॉर्डर पर लड़ रहे एक ऐसे ही यूक्रेनी कपल ने युद्ध के मैदान में शादी कर ली। टेरोटॉरियल डिफेंस के सैनिक लेसिया और वेलेरी ने कीव के पास शादी की। उनका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

लेसिया और वेलेरी ने फ्रंटलाइन पर रचाई शादी

लेसिया और वेलेरी ने फ्रंटलाइन पर रचाई शादी

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, लेसिया ने फूलों का एक गुलदस्ता पकड़ रखा है, वहीं वह और वेलेरी दोनों शैंपेन के गिलास लिए हुए दिख रहे हैं। उनके साथ उनके सैनिक साथी भी खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं एक सैनिक अपने हाथों में गिटार पकड़कर उनके लिए गाना गा रहा है। वेलेरी का हाथ पकड़े सेना की वर्दी में नजर आ रही लेसिया ने हेलमेट की जगह सफेद वेली (बालों पर लगाया जाने वाला एक कपड़ा) को लगा रखा है।

वायरल हो रही कपल की फोटो

वहीं एक सैनिक बंडुरा (एक यूक्रेनी लोक संगीत वाद्ययंत्र) को बाजकर गाना गा रहा है, वहीं साथी सैनिक उसके साथ कोरस गा रहे हैं। इस फुटेज को जर्मन न्यूज आउटलेट के रिपोर्टर पॉल रोइमर ने शेयर किया था। इस वीडियो को अभी तक हजारों लोगों ने देखा है। लोग उनके सुखद और खुशहाल जीवन की कामना कर रहे हैं। इससे पहले एक कपल में बम शेल्टर में अपनी शादी रचाई थी। दोनों 20 साल से रिलेशन में थे, उनके एक 18 साल की बेटी भी है।

एक अन्य कपल ने बम शेल्टर में रचाई शादी

एक अन्य कपल ने बम शेल्टर में रचाई शादी

ओडेसा के एक बम शेल्टर में यूक्रेनी सुरक्षाबल ने अपनी प्रेमिका से शादी रचाई। वायरल हो रही तस्वीरों में जिसमें दुल्हन को मुस्कुराते हुए और फूल पकड़े हुए दिखाया गया, जबकि दूल्हा एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते देखा जा सकता है। शादी के बाद कपल ने बम शेल्टर के अंदर अपनी शादी का जश्न मनाया। शादी की सामने आई तस्वीरों को देख सोशल मीडिया पर लोग उन पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+