VIDEO: यूक्रेनी नागरिकों ने पुतिन के सैनिक को घेरकर सरेंडर करने को कहा, उसने दोनों हाथ में लिया बम और.....

नई दिल्ली, 3 मार्च: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के आदेश पर उनके सैनिक यूक्रेन के शहरों में तांडव मच रहे। हालांकि यूक्रेनी भी लड़ाई के मामले में पीछे नहीं हैं, वो हर जगह पर रूसी सैनिकों से निहत्थे लड़ रहे। अब रूसी सैनिकों से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जो देखने में हॉलीवुड फिल्म का सीन लग रहा। (वीडियो-नीचे)

सरेंडर करने को कहा

सरेंडर करने को कहा

ताजा मामला यूक्रेन के कोनोटोप शहर का है, जहां पर भीड़ ने दो-तीन रूसी सैनिकों को घेर लिया। उनके पास कोई हथियार नहीं था, जिस वजह से जवानों को लगा कि भीड़ उनको मार डालेगी। भीड़ से भी कुछ लोग सामने आए और उन्होंने रूसी सैनिकों को सरेंडर करने को कहा, लेकिन रूसी जवान को ये मंजूर नहीं था। उसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया, जो आमतौर पर फिल्मों में देखने को मिलता है।

ग्रेनेड हाथों में लेकर आगे बढ़ा

ग्रेनेड हाथों में लेकर आगे बढ़ा

रूसी जवान के पास कोई हथियार नहीं था, लेकिन उसके पास दो ग्रेनेड थे। उसने दोनों को हाथ में लिया और पिन पर अंगुली रख दी। उसने सभी की ओर इशारा किया कि अगर किसी ने उसको हाथ लगाने की कोशिश की, तो वो पिन निकाल देगा। इसके बाद वो तो मरेगा ही, उस पर हमला करने वाले की भी धज्जियां उड़ जाएंगी। ऐसे में भीड़ ने उसे जगह दी और वो अपने साथियों के साथ सुरक्षित स्थान की ओर गया। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

कोनोटोप में हालात चिंताजनक

कोनोटोप में हालात चिंताजनक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोनोटोप में भी रूसी सैनिक पहुंच गए हैं। रूसी सेना के उच्च अधिकारियों ने कोनोटोप के मेयर अरतेम सेमेनिखिन से फोन पर बात भी की। उन्होंने मेयर को विकल्प दिया कि वो या दो सरेंडर करें या भी अंजाम भुगतें। इसके बाद मेयर भी जनता के सामने आए और दोनों विकल्प के बारे में बताया। मेयर ने लोगों से पूछा कि वो क्या चाहते हैं? इस पर सभी ने एक सुर में आवाज दी- 'जंग'।

निहत्थे लोगों ने रोका टैंक का रास्ता

निहत्थे लोगों ने रोका टैंक का रास्ता

वहीं दक्षिणी यूक्रेन के ब्लैक सी के नजदीक बसे मिकोलाइव में भी एक दिलचस्प घटना घटी, जहां चार टैंक सड़क के रास्ते जा रहे थे। इसी दौरान वहां पर कई लोग निहत्थे पहुंच जाते हैं और उन्होंने टैंक का रास्ता रोक लिया। इस पर रूसी टैंक वहीं रुक गए। हालांकि रूसी सैनिकों ने भी धौर्य दिखाया और उन्होंने आम नागरिकों पर हमला नहीं किया। इस दौरान यूक्रनी लोगों की बहादुरी की खूब चर्चा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+