Ukraine Crisis: रूसी नागरिकों से बोले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, 'आप युद्ध चाहते हैं तो हम बचाव करेंगे'
Ukraine Russia Crisis: रूसी नागरिकों से बोले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, 'आप युद्ध चाहते हैं तो हम बचाव करेंगे'
कीव,
id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>

यूक्रेन रूस के लिए खतरा है कभी नहीं था: राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आगे कहा, ''आपको (रूसी नागरिक) बताया गया है कि यह यूक्रेनियन को आजाद कर दिया जाएगा। लेकिन यूक्रेनियन स्वतंत्र हैं। आपको बताया गया है कि हम नाजी हैं, लेकिन नाजीवाद पर जीत के लिए 8 मिलियन से अधिक लोगों की कुर्बानी देने वाले लोग नाजियों का समर्थन कैसे कर सकते हैं? आपको बताया गया है कि यूक्रेन रूस के लिए खतरा है, लेकिन पहले भी ऐसा नहीं था, अब नहीं है और बाद में भी नहीं होगा।''

'क्या रूस युद्ध चाहते हैं, मैं इस सवाल का जवाब देना...'
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आगे कहा, ''यदि रूसी नेतृत्व हमारे साथ शांति के लिए नहीं बैठना चाहता है, तो शायद वह आपके साथ एक मेज पर बैठ जाएगा। क्या रूस युद्ध चाहते हैं? मैं इस प्रश्न का उत्तर देना बहुत पसंद करूंगा। लेकिन उत्तर केवल आप पर निर्भर करता है, रूसी संघ के नागरिक।''

रूस ने किया डोनबास में ''सैन्य अभियान'' का ऐलान
इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लदिमीर पुतिन ने डोनबास में ''सैन्य अभियान'' का ऐलान कर दिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लदिमीर पुतिन ने ''सैन्य अभियान'' का ऐलान टीवी पर ऐसे वक्त किया, जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने यूक्रेन मामले पर उनसे बात आगे ना बढ़ाने की गुजारिश की।












Click it and Unblock the Notifications