जेलेंस्की ने ठुकराया पुतिन के बातचीत का प्रस्ताव, रूस ने सैकड़ों यूक्रेनी सैनिकों को बंदी बनाने का किया दावा

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने रविवार को कहा कि यूक्रेन के पक्ष के साथ बातचीत के लिए रूस का प्रतिनिधिमंडल बेलारूस पहुंचा है।

मॉस्को/कीव, फरवरी 27: एक तरफ रूस यूक्रेन पर भयानक हमले कर रहा है और अब रूस ने यूक्रेन में सप्लाई चेन को काटना शुरू कर दिया है और तेल सप्लाई लाइन को उड़ाना शुरू कर दिया है, दूसरी तरफ रूस ने अपने दूसरे घर 'बेलारूस' में यूक्रेन को बातचीत के लिए बुलाया था, जिससे यूक्रेन ने साफ इनकार कर दिया है।

मिंस्क पहुंचा रूसी प्रतिनिधिमंडल

मिंस्क पहुंचा रूसी प्रतिनिधिमंडल

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने रविवार को कहा कि यूक्रेन के पक्ष के साथ बातचीत के लिए रूस का प्रतिनिधिमंडल बेलारूस पहुंचा है। पेसकोव ने कहा, "समझौते के अनुरूप, रूसी प्रतिनिधिमंडल, जिसमें विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रपति प्रशासन सहित अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हैं, यूक्रेनियन के साथ बातचीत के लिए बेलारूस पहुंचे हैं।" उन्होंने कहा कि, "हम गोमेल में ये वार्ता शुरू करने के लिए तैयार हैं।" वहीं, बेलारूसी विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन के साथ वार्ता के लिए गोमेल में रूसी प्रतिनिधिमंडल के आगमन की पुष्टि की है। रूस की कोशिस मिंस्क में यूक्रेन से बातचीत की थी। बेलारूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनातोली ग्लेज़ ने कहा, "हां, हम इस जानकारी की पुष्टि करते हैं। बेलारूसी पक्ष ने वार्ता के लिए जरूरी चीजों को तैयार कर लिया है, यह सभी प्रोटोकॉल, रसद और अन्य मुद्दों का पूर्ण समाधान सुनिश्चित कर रहा है।" (रूसी प्रवक्ता)

यूक्रेन ने ठुकराया बातचीत का प्रस्ताव

यूक्रेन ने ठुकराया बातचीत का प्रस्ताव

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने रिपोर्ट दी है कि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने बेलारूस में वार्ता के रूसी प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। रविवार सुबह एक राष्ट्रीय संबोधन में, ज़ेलेंस्की ने कहा कि वह अन्य स्थानों पर बातचीत के लिए तैयार हैं जो यूक्रेन के प्रति आक्रामकता नहीं दिखा रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि, मिन्स्क में बातचीत संभव हो सकती थी, अगर रूस ने बेलारूसी क्षेत्र से यूक्रेन पर हमला नहीं किया होता।

यूक्रेन के तेल सप्लाई को रूस ने उड़ाया

यूक्रेन के तेल सप्लाई को रूस ने उड़ाया

रूस ने यूक्रेन के हवाई क्षेत्रों और ईंधन सुविधाओं को निशाना बनाकर नये हमले शुरू कर दिए हैं, जो रूसी आक्रमण के अगले चरण के रूप में दिखाई दे रहा है, जिसने यूक्रेन के भयंकर प्रतिरोध को थोड़ा धीमा कर दिया है। अमेरिका और यूरोपीय संघ ने अधिक संख्या में यूक्रेनियाई लोगों के लिए हथियारों और गोला-बारूद के साथ जवाब दिया और मास्को को और अलग-थलग करने के इरादे से शक्तिशाली प्रतिबंध भी लगाए हैं। राजधानी कीव के दक्षिण में रविवार तड़के भारी विस्फोटों ने आसमान को चमका दिया, जहां लोग रूसी बलों द्वारा पूर्ण पैमाने पर हमले की प्रत्याशा में घरों, भूमिगत गैरेज और मेट्रो स्टेशनों में छिपे हुए हैं।

यूक्रेन युद्ध पर रूस के दावे

यूक्रेन युद्ध पर रूस के दावे

यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस की तरफ से बयान जारी किया गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने दावा किया है कि, पिछले 24 घंटों में लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (रूस समर्थित) के सैनिकों के एक समूह ने रूसी सशस्त्र बलों के समर्थन के साथ, सफल आक्रामक अभियान को अंजाम दिया है और नोवोख्तिरका, स्मोल्यानिनोवो, स्टेनिचनो-लुहानस्को बस्तियों पर नियंत्रण कर लिया है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि, डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के सैनिकों के समूह ने पेट्रोवस्को की दिशा में 12 किलोमीटर आगे बढ़ते हुए आक्रामक कार्रवाई जारी रखते हुए पावलोपोल और पिस्चेविक को नियंत्रण में ले लिया है। पिछले दिनों, रूसी सशस्त्र बलों द्वारा खेरसॉन और बर्डियांस्क शहरों को अवरुद्ध कर दिया गया था। गेनिचेवस्क शहर और खेरसॉन के पास चेर्नोबेवका हवाई क्षेत्र को भी नियंत्रण में ले लिया गया है।

यूक्रेनी सैनिकों के सरेंडर का दावा

यूक्रेनी सैनिकों के सरेंडर का दावा

रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे कहा कि, शनिवार को खार्किव क्षेत्र में यूक्रेन के सशस्त्र बलों की 302 वीं विमान भेदी मिसाइल रेजिमेंट, बुक एम -1 वायु रक्षा प्रणाली ने रूसी सैनिकों के सामने सरेंडर कर दिया है। जिसके बाद 471 यूक्रेनी सैनिकों को हिरासत में लिया गया है। रूसी डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा है कि, सभी यूक्रेनी सैनिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उनकी जरूरतों का ख्याल रखा जा रहा है और कागजी कार्रवाईयों के बाद यूक्रेन के सैनिकों को उनके परिवारों के पास वापस भेज दिया जाएगा। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे दावा किया है कि, यूक्रेन की 223 टैंक और अन्य बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 28 विमान (जमीन पर), 39 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर, 86 फील्ड आर्टिलरी माउंट और मोर्टार, 143 विशेष सैन्य वाहनों को नष्ट कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+