रूसी बमों से यूक्रेनी लोगों को बचा रहे मेट्रो स्टेशन, सालों की तैयारी से बने ये शेल्टर होम
कीव, 24 फरवरी। आखिर उस जंग की शुरुआत हो ही गई जिसे रोकने को लेकर दुनिया की महाशक्तियां पिछले कई दिनों से कोशिश कर रही थी। पुतिन के आदेश देने के बाद गुरुवार को रूस की सेनाएं यूक्रेन में घुस गई जिसके बाद से रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत हो गई है। यूक्रेन मे थल सेना और बख्तरबंद वाहनों के साथ ही रूसी विमान भी यूक्रेन के आसमान में उड़ रहे हैं। यूक्रेन के कई शहरों में गोलीबारी और बमों के हमलों की सूचना आ रही है।

मेट्रो स्टेशन बने शेल्टर होम
यूक्रेन की राजधानी कीव में भी कई जगहों पर धमाकों और गोलीबारी की खबर है। फिलहाल यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया है। वहीं अपने नागरिकों को रूसी बमों के हमलों से बचाने के लिए यूक्रेन ने शेल्टर होम में भेजना शुरू कर दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन की राजधानी कीव में अब तक साढ़े चार हजार से ज्यादा शेल्टर होम बनाए गए हैं जिसमें लोगों को भेजा जा रहा है। यूक्रेन ने दुकानों, बार, मेट्रो स्टेशन, कोल्ड वार न्यूक्लियर शेल्डर को शेल्टर होम के रूप में इस्तेमाल करने के लिए तैयार किया गया है लेकिन यूक्रेन के लोगों के लिए सबसे बड़ा सुरक्षा कवच बने हैं मेट्रो स्टेशन। इन मेट्रो स्टेशन में हजारों लोग अब तक पहुंच चुके हैं।

सालों पहले शुरू कर दी थी तैयारी
कीव की मेयर ने भी लोगों से मेट्रो स्टेशन और सबवे में बनाए गए शेल्टर होम में जाने की अपील की है। कीव में बड़ी संख्या में नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए शेल्टर होम में भेजा जा रहा है। इन मेट्रो स्टेशन को सबसे सुरक्षित बमों से बचाव की सबसे सुरक्षित जगह मानी जा रही है।
यूक्रेन के मेट्रो स्टेशन अचानक से सुरक्षित पनाहगाह नहीं बन गए हैं। यूक्रेन ने अपनी दीर्घकालिक सुरक्षा योजना के तहत इन मेट्रो स्टेशनों को शेल्टर होम के रूप में चुनाव कई साल पहले ही कर दिया था और इसकी तैयारी भी शुरू कर दी थी।

यूक्रेन में सबसे पुराने मेट्रो स्टेशन
दरअसल यूक्रेन के पास पूर्वी यूरोप के सबसे बड़े और सबसे पुराने मेट्रो स्टेशन हैं। यूक्रेन कई साल से ऐसे शेल्टर तैयार करने में जुटा था जो हवा से गिरने वाले बमों से लोगों को बचाने में सक्षम हों। ऐसे में इन पुराने अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन से बढ़िया और सुरक्षित जगह कोई दूसरी नहीं हो सकती थी। यूक्रेन काफी समय से नागरिकों और स्कूली बच्चों को युद्ध के दौरान इन शेल्टर होम में जाने की ट्रेनिंग भी देता रहा है। लोगों को ऐसे मौकों के लिए पहले से तैयार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications