अब क्रिप्टोकरेंसी के जरिए राहत फंड जुटा रहा यूक्रेन, 19 मिलियन डॉलर की मिली मदद
नई दिल्ली, 28 फरवरी: रूस और यूक्रेन में युद्ध जारी है। अभी तक की लड़ाई में यूक्रेन और वहां की जनता को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। अब दुनियाभर के क्रिप्टोधारक यूक्रेन की मदद के लिए क्रिप्टोकरेंसी में फंड इकट्ठा कर रहे हैं। जिसके तहत अब तक 19 मिलियन डॉलर जुटा लिया गया है। आने वाले दिनों में यूक्रेन को और ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन की आबादी टेक्नोलॉजी फ्रेंडली है। युद्ध की वजह से अब वहां के बैकिंग नेटवर्क को खतरा है, जिस वजह से लोगों ने वहां तक मदद पहुंचाने के लिए क्रिप्टोकरेंसी का सहारा लिया। यूक्रेन ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर इससे जुड़ा एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा गया कि वो अब क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन, इथेरियम आदि में भी दान स्वीकार कर रहे हैं। ऐसे में लोग आगे आएं और उनकी मदद करें।
द वर्ज की हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐसा ही एक मानवीय राहत कोष Unchain.fund द्वारा जुटाया जा रहा है। ब्लॉकचैन कार्यकर्ताओं की ओर से इस चैरिटी प्रोजेक्ट को बनाया गया है। मामले में डिसेंट्रलाइज एप्लिकेशन (डीएपी) प्लेटफॉर्म और एथेरियम के एक प्रतिद्वंदी एनईएआर प्रोटोकॉल के कोफाउंडर इलिया पोलोसुखिन ने बताया कि Unchain.fund यूक्रेन के कीव, ल्वीव और अन्य शहरों में लोगों के लिए फंडिंग कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications