यूक्रेन ने ठुकराया रूस का युद्धविराम का आदेश, जेलेंस्की के इनकार के बाद फिर से भीषण युद्ध

यूक्रेन में पिछले साल 24 फरवरी को रूस ने अपने सैन्य अभियान का आगाज किया था और यूक्रेन ने कहा है, कि अभी तक इसमें 452 बच्चे मारे गये हैं, जबकि 877 बच्चे घायल हुए हैं।

ukraine war

Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने शुक्रवार से शुरू होने वाले रूस के 36 घंटे के युद्धविराम के आदेश को एक चाल बताकर खारिज कर दिया है। जिसके बाद एक बार फिर से भयानक युद्ध छिड़ गया है। वहीं, अमेरिका और जर्मनी ने कहा है, कि वो यूक्रेन की मदद के लिए कई बख्तरबंद लड़ाकू वाहन और दूसरे हथियार भेज रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को अमेरिका, यूक्रेन के लिए हथियार पैकेज की घोषणा करने वाला है, जो करीब 2.8 अरब डॉलर का होगा। इस हथियार पैकेज में करीब 50 ब्रैडली फाइटिंग व्हीकल्स शामिल होने की उम्मीद है।

महत्वपूर्ण पड़ाव पर यूक्रेन युद्ध

महत्वपूर्ण पड़ाव पर यूक्रेन युद्ध

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, "अभी यूक्रेन में युद्ध एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है।" उन्होंने कहा कि, "रूसी आक्रामकता का विरोध करने में यूक्रेनियन की मदद करने के लिए हमें वह सब कुछ करना होगा, जो हम कर सकते हैं।" वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने गुरुवार को एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि, जर्मनी यूक्रेन को मर्डर इन्फैंट्री फाइटिंग व्हीकल्स प्रदान करेगा। वहीं, दोनों देश यूक्रेनी सैनिकों को उनका उपयोग करने के तरीके पर ट्रेनिंग देने पर सहमत हुए। इसके साथ ही जर्मनी, यूक्रेन को एक पैट्रियट एयर डिफेंस बैटरी की भी आपूर्ति करेगा, जिसने पिछले फरवरी में रूसी सेना के आक्रमण के बाद से युद्ध के मैदान में कुछ सफलता हासिल की है, लेकिन सहयोगियों से भारी हथियारों की आपूर्ति के लिए कहा है।

रूस का युद्धविराम प्रस्ताव

रूस का युद्धविराम प्रस्ताव

यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को दोपहर से शुरू होने वाले और शनिवार की आधी रात को समाप्त होने वाले युद्धविराम के आदेश को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि, यह पूर्वी डोनबास क्षेत्र में यूक्रेन की सेना की प्रगति को रोकने और मास्को की अधिक सेना को लाने की एक चाल थी। जिसको लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने वीडियो संबोधन में कहा कि, "वे अब क्रिसमस को एक छलावे के तौर पर इस्तेमाल करना चाहते हैं। ताकि, वो हमारे सैनिकों को युद्ध में होने वाली प्रगति को रोक सकें, वो इस मौके का इस्तेमाल अपनी सैन्य टुकड़ियों को हमारे ठिकानों तक लाने के लिए करना चाहते हैं"। उन्होंने आगे कहा कहा कि, "इससे उन्हें क्या हासिल होगा, उन्हें और भी ज्यादा नुकसान होगा।"

रूस में 7 मार्च को है क्रिसमस

रूस में 7 मार्च को है क्रिसमस

रूस के ऑर्थोडॉक्स चर्च 7 जनवरी को क्रिसमस मनाता है। वहीं, साल 2019 में यूक्रेन ने अपने प्रमुख ऑर्थोडॉक्स चर्च को वरीयताक्रम के आधार पर स्वतंत्र कर दिया, जिसके तहत यूक्रेनी चर्च अब किसी भी तरह से रूसी चर्च को मानने के लिए मजबूर नहीं होगा। जिसके बाद से कई यूक्रेनी लोगों ने अब 25 दिसंबर को ही क्रिसमस मनाना शुरू कर दिया है। वहीं, जेलेंस्की ने खास तौर पर रूसी भाषा में बात करते हुए कहा कि, युद्ध को खत्म करने का मतलब है अपनी आक्रामकता को खत्म करना करा। लेकिन, उनकी आक्रामकता हर दिन जारी है और उनके सैनिक अभी भी हमारी जमीन पर हैं और यह युद्ध उसी दिन समाप्त होगा, जब उनके सैनिक हमारी जमीन से या तो चले जाएंगे या हम उन्हें बाहर निकाल देंगे।" वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति के इस बयान पर संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि दिमित्री पोलांस्की ने अपने गुस्से का इजहार किया है। उन्होंने कहा कि, यूक्रेन के क्रूर राष्ट्रपति क्रिमिनल्स पश्चिमी देशों की राजनीति के चक्कर में अपने देश को बर्बाद करना चाहते हैं।

यूक्रेन में अभी भी शांति नहीं

यूक्रेन में अभी भी शांति नहीं

वहीं, गुरुवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करते हुए तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने कहा है, कि उनकी सरकार रूस और यूक्रेन के बीच स्थायी शांति को सुरक्षित करने के लिए मध्यस्थता करने के लिए तैयार है। वहीं, क्रेमलिन ने कहा कि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को एर्दोगन को अलग से बताया है, कि रूस यूक्रेन पर बातचीत के लिए खुला था, लेकिन कीव को रूस द्वारा दावा किए गए क्षेत्रों के नुकसान को स्वीकार करना होगा।

युद्ध में यूक्रेन को भीषण नुकसान

युद्ध में यूक्रेन को भीषण नुकसान

पिछले साल 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन में सैन्य अभियान की शुरूआत की थी और उसके बाद से यूक्रेन को युद्ध में भीषण नुकसान हुआ है। लाखों यूक्रेनी विस्थापित हुए हैं, जबकि हजारों नागरिक अभी तक युद्ध में मारे गये हैं। रूसी हमलों में दर्जनों यूक्रेनी कस्बे और शहर पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं। वहीं, गुरुवार को यूक्रेन के प्रॉसीक्यूटर जनरल ने कहा कि, यूक्रेन युद्ध में भी तक 452 बच्चे मारे गये हैं, जबकि 877 बच्चे घायल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+