दर्दनाक झटका: रूस के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को यूक्रेन ने उड़ाया, कीव ने जारी किया वीडियो, टेंशन में भारत!

Ukraine Blown Russia's S-400 Air Defense System: यूक्रेन के रक्षा खुफिया निदेशालय ने 23 अगस्त को एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दावा किया गया है, कि यूक्रेन की सेना ने सतह से हवा में मार करने वाली रूसी एस-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम को उड़ा दिया है।

यूक्रेन की तरफ से एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को उड़ाने का एक वीडियो फूटेज जारी किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है, कि एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम आग की लपटों में घिरा है और धुएं का गुबार निकल रहा है। माना जा रहा है, कि शायद इस वीडियो को ड्रोन कैमरे से लिया गया है, जिसमें दूर से दृश्य और विस्फोट का नज़दीकी दृश्य शामिल है।

S-400 Air Defense System

यूक्रेन के मुख्य खुफिया निदेशालय (एचयूआर) ने एक टेलीग्राम पोस्ट में बताया है, कि ये विस्फोट काला सागर तट के साथ क्रीमिया के सबसे पश्चिमी छोर पर स्थित एक छोटे से गांव ओलेनिव्का के पास सुबह लगभग 10 बजे किया गया।

हम स्वतंत्र रूप से यूक्रेन के इस दावे की पुष्टि नहीं कर सकते हैं।

क्या रूसी डिफेंस सिस्टम को उड़ाया गया?

यूक्रेन के बयान में तर्क दिया गया है, कि इस हमले ने न केवल एस-400 लॉन्चर को नष्ट कर दिया, बल्कि इसका हिस्सा रही मिसाइलों के साथ-साथ इसे ऑपरेट करने वाले सैनिकों को भी मार दिया गया है।

यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री के सलाहकार एंटोन गेराशचेंको ने अपने एक्स अकाउंट (ट्विटर) पर वीडियो साझा किया है, साथ में एक कैप्शन भी दिया है, जिसमें मुख्य खुफिया निदेशालय के बयान का हवाला दिया गया है।

बयान में रूस की लिस्ट में ऐसे परिसरों की सीमित संख्या होने के कारण हमले के महत्व पर प्रकाश डाला गया, इसे "कब्जाधारियों की एयर डिफेंस सिस्टम के लिए एक दर्दनाक झटका बताया गया है, जिसका कब्जे वाले क्रीमिया में आगे की घटनाओं पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।"

रूस की अत्यधिक उन्नत S-400 ट्रायम्फ सिस्टम एक मोबाइल एयर डिफेंस सिस्टम है, जिससे सतह से हवा में मार करने की क्षमता है, जो काफी ऊंचाई और विस्तारित दूरी पर लक्ष्य को भेदने के लिए प्रसिद्ध है। रूस अपने इस एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर दावा करता है, कि इस सिस्टम से हर तरह की मिसाइलों को नष्ट किया जा सकता है और अभी तक दुनिया में ऐसी मिसाइलें नहीं बनी हैं, जो इस डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर सके।

भारत ने भी रूस से एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदा हुआ है।

ताकतवर मिसाइल डिफेंस सिस्टम है S-400

शक्तिशाली एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम, जो पहले के एस-200 और एस-300 मॉडल का एडवांस वर्जन है, मास्को उसकी पूरी दुनिया में प्रचार करता है। रूस का दावा है, कि ये मिसाइल डिफेंस सिस्टम, क्रूज़ और बैलिस्टिक मिसाइलों और विमान और मानव रहित हवाई वाहनों सहित विभिन्न खतरों से निपट सकता है।

पिछले 18 महीनों से चल रही लड़ाई में रूस ने इस दौरान यूक्रेन को पश्चिमी देशों से मिले कई मिसाइलों और ड्रोन को इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम से नष्ट किया है। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम से रूस अपनी सैन्य सुविधा केन्द्रों और महत्वपूर्णों ढांचों को बचाता रहा।

ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस साइट ओरिक्स के मुताबिक, यूक्रेन युद्ध में रूस को अभी तक 3 एस-400 मिसाइल सिस्टम्स का नुकसान उठाना पड़ा है।

एस-400 मिसाइल सिस्टम का ध्वस्त हो जाना, एक दुर्लभ घटना है, जिसका मतलब ये होता है, कि रूस को सबसे महत्वपूर्ण और शक्तिशाली डिफेंस सिस्टम को उड़ा दिया गया है।

इसके अतिरिक्त, मारियुपोल के मेयर के सलाहकार पेट्रो एंड्रीशचेंको ने टेलीग्राम के जरिए दावा किया है, कि "बैस्टियन" के नाम से जाना जाने वाला एक रूसी एंटी-शिप मिसाइल कॉम्प्लेक्स को भी नुकसान पहुंचा है।

S-400 Air Defense System

एस-400 सिस्टम को यूक्रेन ने कैसे उड़ाया?

खेरसॉन ओब्लास्ट में सक्रिय फ्रंट लाइन के दक्षिण में करीब 90 मील और ओडेसा से लगभग 115 मील दक्षिण-पूर्व में स्थित, ओलेनिव्का एक ऐसी जगह है, जो लंबी दूरी की वायु रक्षा प्रणालियों की बैटरी स्थापित करने के लिए रणनीतिक दृष्टिकोण से बहुत मायने रखती है।

यदि एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम के नष्ट होने का दावा सही है और यूक्रेन अपने बयान पर कामय रहता है, तो संभावना है, कि इससे प्रायद्वीप क्षेत्र और उत्तर-पश्चिमी काला सागर के व्यापक विस्तार में रूस के पास एयर डिफेंस सिस्टम अब नहीं बचा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दावा किया गया है, कि यूक्रेन ने बम से रूस के एयर डिफेंस सिस्टम को उड़ाया है, लेकिन रूस की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+