ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने जुर्माना भरा, मांगी माफी, कोविड नियम तोड़ की थी पार्टी
लंदन, 13 अप्रैल: ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने कोविड नियमों का उल्लंघन करने के मामले में जुर्माना भर दिया है और माफी भी मांग ली है। जून, 2020 में कोविड नियमों का उल्लंघन कर पार्टी करने के मामले में उन पर ये जुर्माना लगाया गया है। जिसे बोरिस जॉनसन ने स्वीकार किया और जानकारी दी कि उन्होंने जुर्माने की रकम का भुगतान कर दिया है। बोरिस जॉनसन के साथ पत्नी कैरी जॉनसन पर भी जुर्माना लगा है, उनकी ओर से भी जुर्माने की राशि अदा कर दी गई है।

बोरिस जॉनसन ने एक वीडियो में कहा है, मैंने जुर्माना भर दिया है और माफी भी मांग रहा हूं। मैं ये बताना चाहता हूं कि जून, 2020 को डाउनिंग स्ट्रीट पर अपना जन्मदिन मनाने के लिए जब मैं लोगों के बीच पहुंचे था तो उस वक्त मुझे नहीं लगा कि मैं किसी नियम का उल्लंघन कर रहा हूं। हालांकि पुलिस को ऐसा लगा और जुर्माना लगा तो मैंने वो अदा कर दिया है।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री के कार्यालय 'डाउनिंग स्ट्रीट' ने मंगलवार को ये जानकारी दी थी कि जॉनसन और वित्त मंत्री ऋषि सुनक को फिक्स्ड पेनल्टी नोटिस मिला है। क्योंकि उन्होंने कोरोना के बीच एक पार्टी में शिरकत की थी। जिसके लिए उन पर जुर्माना लगा है।












Click it and Unblock the Notifications