ब्रिटेन की पीएम थेरेसा मे को संसद ने दिया बड़ा झटका, ब्रेक्सिट डील को फिर किया खारिज
लंदन: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे को शुक्रवार को ब्रिटेन की संसद में बड़ा झटका लगा। ब्रिटेन की संसद ने तीसरी बार ब्रेक्सिट डील को खारिज कर दिया। थेरेसा मे के प्रस्ताव पर पक्ष में 244 वोट पड़े। जबकि इसके विरोध में 344 वोट पड़े। ये तीसरी बार है कि जब ब्रिटेन की संसद ने पीएम थेरेसा मे के ब्रेक्सिट डील पर ऑफर को खारिज किया है। थेरेसा मे के ब्रेक्सिट डील के खिलाफ आज की वोटिंग ने ब्रिटेन के यूरोपीय संघ के साथ संबंधों की प्रकृति के बारे में अनिश्चितता का एक और दौर शुरू कर दिया है। असहमति के आधार पर 29 मार्च के ही दिन यूनाइटेड किंगडम को यूरीपियन संघ से बाहर निकलना था। थेरेसा मे ने संसद को बताया था कि ये ब्रेक्सिट के लिए वोटिंग का आखिरी मौका है। इसके साथ ही उन्होंने यह चेतावनी दी गई थी कि अगर यह सौदा विफल रहा तो ब्रेक्सिट में किसी भी तरह की देरी संभवत: 12 अप्रैल से अधिक लंबी होगी।

इससे पहले ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा ने बुधवार को ऐलान किया था कि वो ब्रेक्सिट के अगले दौर की बातचीत से पहले अपने पद से इस्तीफा दें देगी। गौरतलब है कि ब्रिटेन के सांसदों ने ब्रेक्सिट प्रक्रिया में बड़ी भूमिका निभाने के लिए सोमवार को मतदान किया था, जिससे उन्हें ब्रेग्जिट के विभिन्न विकल्पों के लिए अपनी प्राथमिकता जाहिर करने का अधिकार मिल गया है। इस सोमवार को 30 टोरी सांसदों ने सरकार के खिलाफ मतदान किया था। इन तीनों मंत्रियों ने मतदान के बाद अपने मंत्री पदों से इस्तीफा भी दे दिया था। यूरोपियन संघ के नेताओं ने कहा कि यदि इस सप्ताह समझौता पारित हो जाता है तो ब्रिटेन 22 मई को ईयू छोड़ सकता है और ऐसा नहीं होने पर उसे बिना किसी समझौते के 12 अप्रैल को ईयू छोड़ना होगा। ब्रिटेन में अभी भी ब्रेग्जिट के मुद्दे पर लोगों की अलग-अलग राय है। इसका विरोध करने वालों का बड़ा डर यह है कि ब्रिटेन के बाहर निकलने के बाद यूरोपीय यूनियन के देशों के ब्रिटेन के व्यापारिक रिश्ते खराब ना हो जाएं.
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications