'बकवासों से भरी है डॉक्यूमेंट्री, PM मोदी का हुआ अपमान', BBC और पाकिस्तान पर भड़के ब्रिटिश सांसद
BBC डॉक्यूमेंट्री को लेकर भारत में काफी राजनीतिक संग्राम हुआ है और सरकार ने भारत में डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगा रखा है। बीजेपी का कहना है, कि डॉक्यूमेंट्री में पीएम मोदी के खिलाफ भ्रामक बातें दिखाई गईं हैं।

UK MP Robert Blackman: गुजरात दंगे को लेकर बनाए गये बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और इस हफ्ते बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दफ्तरों पर इमकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमारी भी की है। वहीं, बीबीसी डॉक्यूमेंट्री में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जिस तरह से दिखाया गया है, उसकी काफी आलोचना भी हो रही है। ब्रिटिश सांसद रॉबर्ट ब्लैकमैन ने भी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री में प्रधानमंत्री मोदी को जिस तरह से प्रोजेक्ट किया गया है, उसकी तीखी आलोचना की है। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को लेकर भी काफी अहम बयान दिया है।

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की आलोचना
ब्रिटेन के संसद सदस्य रॉबर्ट ब्लैकमैन ने जयपुर में कहा है, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री "उपहास और कलंक से भरा हुआ है" और भारत में बीबीसी कार्यालयों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जो छापे मारे हैं, वो पीएम मोदी पर बनाए गये डॉक्यूमेंट्री से जुड़ा हुआ नहीं है। रॉबर्ट ब्लैकमैन ने कहा है, कि "बीबीसी डॉक्यूमेंट्री वह है, जो व्यंग्य और कलंक से भरी है। मैंने डॉक्यूमेंट्री के दोनों हिस्सों को देखा है और वहां मौजूद दागों को देखकर मेरा खून खौल उठा। मुझे लगता है कि बीबीसी, जो यूनाइटेड किंगडम में सरकार से स्वतंत्र है, उसे ऐसे दागदार कामों में लिप्त नहीं होना चाहिए"। इसके साथी ही उन्होंने कहा, कि "भारत सरकार को यह तय करने का अधिकार है, कि भारत में क्या दिखाया जाए और क्या नहीं।" उन्होंने आगे कहा, कि "तथाकथित डॉक्यूमेंट्री, जो एक प्रोपेगेंडा वीडियो से ज्यादा कुछ नहीं है, वो घटिया पत्रकारिता का एक शर्मनाक टुकड़ा है, और जिसमें गुजरात का मुख्यमंत्री रहने के दौरान और भारत का प्रधानमंत्री रहते हुए, दोनों तौर पर उनका अपमान किया गया है और बीबीसी को इसे कभी प्रसारित नहीं करना चाहिए था।

बीजेपी-कंजर्वेटिव पार्टी में क्या है संबंध?
इसके साथ ही, ब्रिटेन के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने बीजेपी को कंजरवेटिव पार्टी की स्वाभाविक सहयोगी बताते हुए कहा, कि दोनों देशों के बीच दोस्ती को आगे बढ़ाने की जरूरत है। एएनआई को दिए गये इंटरव्यू में ब्लैकमैन ने कहा, कि पीएम नरेंद्र मोदी सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बदल दिया है जो दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। आपको बता दें, कि बॉब ब्लैकमैन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद हैं, जो अपने चुनाव क्षेत्र हैरो ईस्ट का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा, कि "जहां तक मेरा संबंध है, मैं बहुत लंबे समय से ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी का समर्थक रहा हूं। मैं यूके में बीजेपी को कंजर्वेटिव पार्टी के लिए स्वाभाविक सहयोगी मानता हूं। यूनाइटेड किंगडम में कंजर्वेटिव पार्टी है और भारत में बीजेपी"।
Recommended Video


कौन हैं सांसद सांसद बॉब ब्लैकमैन?
बॉब ब्लैकमैन साल 2010 के आम चुनाव के बाद से हैरो ईस्ट संसदीय क्षेत्र से लगातार संसद सदस्य चुने जा रहे हैं। जून 2004 में GLA पर लेबर लीडर को बाहर करने के बाद, वे चार साल तक ब्रेंट और हैरो के लिए ग्रेटर लंदन असेंबली के सदस्य रहे। उनकी वेबसाइट के अनुसार, ब्लैकमैन 24 साल तक ब्रेंट में प्रेस्टन वार्ड के पार्षद भी रहे। इसके साथ ही, बॉब ब्लैकमैन भारत और यूके के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के प्रबल समर्थक हैं और उन्होंने व्यापार बढ़ाने की दिशा में इस समझौते का पुरजोर समर्थन किया है। ब्लैकमैन ने कहा, कि "भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच व्यापार समझौते ने एक साल से भी कम समय में व्यापार में लगभग 90 प्रतिशत सुधार किया है। और हम भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के साथ भी ऐसा ही करने की उम्मीद करते हैं।"
पाकिस्तान पर क्या बोले ब्रिटिश सांसद
वहीं, पाकिस्तान से आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने का आह्वान करते हुए, खासकर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से आतंकी ठिकानों को हटाने की बात करते हुए, सांसद बॉब ब्लैकमैन ने कहा, कि इस्लामाबाद को अपनी अर्थव्यवस्था को आकार देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की बात माननी चाहिए। सांसद ब्लैकमैन ने कहा, कि जिस तरह से संयुक्त राज्य अमेरिका ने अफगानिस्तान छोड़ा, वह एक गलती थी और तालिबान ने महिलाओं के अधिकारों को "बुझा" दिया है। वहीं, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आतंकवाद के खतरे के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, कि 'आतंकवाद या राज्य प्रायोजित आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले लोग बुनियादी तौर पर गलत हैं और हमें इसका मुकाबला करना होगा।'












Click it and Unblock the Notifications