शख्स ने ऑर्डर किया खाना, पैकेट खोला तो कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल में निकला यूरिन

नई दिल्ली। इंग्लैंड का एक शख्स उस वक्त हैरत में रह गया, जब उसे खाने के पैकेट में पेशाब की बोतल मिली। ओलिवर मैकमैनस नाम के इस शख्स ने खाना ऑर्डर किया था, खाने का पैकेट मिलने के बाद जब उसने पैकेट खोला तो देखा कि कोका कोला की बोतल में कुछ पीला सा अजीब सा है। उसने बोतल को सूंघ कर देखा तो पाया कि उसमें पेशाब है। इसके बाद ओलिवर ने ट्विटर पर इसकी तस्वीर साझा की और फूड डिलिवर करने वाली कंपनी से इसके बारे में जवाब मांगा।

हैलोफ्रेश कंपनी से मंगाया था खाना

हैलोफ्रेश कंपनी से मंगाया था खाना

ओलिवर ने हैलोफ्रेश नाम की कंपनी से खाना मंगाया था। ये कंपनी ब्रिटेन समेत दुनिया के कई देशों में मील-किट डिलीवरी करती है। इस कंपनी का नाम भी काफी है। ओलिवर ने भी ऑर्डर कर मील-किट मंगाया था। मील किट में पेय पदार्थ भी शामिल होता है। ओलिवर ने जब पैकेट खोला तो खाने के साथ जो बोतल मिली, जिसमें पेशाब भरा था।

कंपनी ने मांगी माफी

कंपनी ने मांगी माफी

ओलिवर ने जब इसको लेकर ट्वीट किया और कंपनी से जवाब मांगा तो उसने तुरंत इस पर प्रतिक्रिया दी। कंपनी ने ओलिवर से इसके लिए माफी मांगी और कहा कि आप हमे अपना पता दीजिए। कंपनी की ओर से कहा गया है कि वो जल्दी ही इसकी पूरी जांच करेगे और पता करेंगे कि कहां गलती हुई है।

खुला हुआ था खाने का पैकेट

खुला हुआ था खाने का पैकेट

ओलिवर का कहना है कि ना सिर्फ ड्रिंक्स की बोतल में उनको पेशाब भरा मिला बल्कि फूड किट का पैकेट भी खुला हुआ था। वहीं जितना खाना उन्होंने डिलीवर किया था, ऑर्डर में मिला भी उससे ज्यादा। ओलिवर के ट्वीट करने के बाद ट्विटर पर भी इसको लेकर चर्चा है। कई लोगों ने इस पर मजाकिया ट्वीट किए हैं तो बहुत से लोगों ने कंपनी से इसकी से जांच कराने और गंभीरता से इस ओर देखने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+