Uber Banned in London: उबर टैक्सी लंदन में होगी बैन, ग्रेबॉल सॉफ्टवेयर प्रयोग करने के आरोप

लंदन। मोबाईल ऐप पर आधारित टैक्सी सेवा प्रोवाइड करने वाली उबर पर 1 अक्टूबर से लंदन में बैन लग सकता है। ट्रांसपोर्ट ऑफ लंदन ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि उबर के लाइसेंस को 30 सितंबर के बाद आगे के लिए नहीं बढ़ाया जाएगा।

UBER टैक्सी लंदन में होगी बैन, सुरक्षा में लापरवाही का आरोप

ट्रांसपोर्ट ऑफ लंदन ने कहा कि उबर टैक्सी लाइसेंस जारी रखने के लिए फिट नहीं है। उबर पर सार्वजिक सुरक्षा के मामले में लापरवाही बरतने के भी आरोप लगाए गए। इनमें उबर ड्राइवरों की आपराधिक पृष्ठभूमि, गलत तरीके से मेडिकल सर्टिफिकेट हासिल करना, साथ ही निगरानी करने वाले अधिकारियों को ब्लॉक करने के लिए ग्रेबॉल सॉफ्टवेयर प्रयोग करने के आरोप शामिल हैं। ये भी पढ़े:- दारा बने उबर के नए सीईओ, जानिए कौन हैं ये?

हालांकि ट्रांसपोर्ट ऑफ लंदन का उबर पर बैन लगाने का यह फैसला अंतिम नहीं है। उबर के पास इस फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 21 दिनों का समय है। मिली जानकारी के मुताबिक उबर इस मामले में कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि उबर कि लंदन में लगभग 40 हजार टैक्सियां चलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+