दारा बने उबर के नए सीईओ, जानिए कौन हैं ये?
सैन फ्रांसिस्को। मोबाइल ऐप आधारित टैक्सी सेवा प्रदान करने वाली कंपनी उबर को नया सीईओ मिल गया है। यह हैं ईरान मूल के दारा खोस्रोवशाही, जिनकी उम्र 48 साल है। जून में उबर के सीईओ ट्रैविस कैलानिक ने इस्तीफा दे दिया था, तब से ही नए सीईओ की तलाश की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। 2009 में शुरू हुई उबर पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न, भेदभाव और गलत कारोबारी तरके अपनाने जैसे कई आरोप लगे थे।

कौन हैं दारा?
1978 में ईरानी क्रांति के दौरान दारा 11 साल के थे, जब वह अपने पिता से साथ अमेरिका आ गए थे। ब्राउंस यूनिवर्सिटी से उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की है। 1998 में वह आईएसी (यूएसए नेटवर्क) से जुड़े। 2001 में आईएसी ने माक्रोसॉफ्ट की सहायक एक्सपीडिया को 12 हजार करोड़ रुपए में खरीद लिया। 2015 में वह अमेरिकी कंपनियों में सबसे अधिक पैकेज (607 करोड़ रुपए) पाने वाले सीईओ बने।
ट्रंप के फैसले का किया था विरोध
दारा ने गूगल की शिकायत यूरोपियन यूनियन से की थी, जिसके बाद गूगल पर 17,200 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा था। इसके अलावा ट्रंप के ट्रैवल बैन का भी दारा ने विरोध किया था। आपको बता दें कि अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट के बाद एक्सपीडिया ही वह कंपनी है, जिसने ट्रंप के ट्रैवल बैन का विरोध किया था।












Click it and Unblock the Notifications