उबर पर आरोप, ड्राइवरों के साथ धोखा कर हर साल 500 मिलियन डॉलर कमा रही है कंपनी

उबर पर आरोप, ड्राइवरों को कर्मचारी ना दिखाकर हर साल 500 मिलियन डॉलर बचा रही कंपनी

सैन फ्रांसिस्को। कैब सेवा प्रदान करने वाली अमेरिकी कंपनी उबर ड्राइवरों को कंपनी का कर्मचारी ना दिखाकर हर साल 500 मिलियन डॉलर से ज्यादा की बचत कर रही है। उबर कैलीफॉर्निया के अपने ड्राइवरों को स्वतंत्र कॉन्ट्रैक्टर दिखाकर ऐसा कर रहा है। उबर ऐसा कर ड्राइवरों को हर घंटे का औसतन 9.07 डॉलर देने से बच रही है, जो उसे अपने ड्राइवर को देने होंगे।

Uber accused of saving 500 million dollar a year by cheating drivers

सैन फ्रांसिस्को की अदालत में इस मामले को लेकर मुकदमा दायर किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि कंपनी ऐसा कर कोर्ट की ओर से जारी नियमों को भी तोड़ रही है। शिकायत में कहा गया है कि कंपनी अपने ड्राइवरों को कर्मचारी ना दिखाकर उनके हक को खा रही है और मोटी रकम बचा रही है।

उबर ड्राइवरों को अपना कर्मचारी ना दिखाकर उनको न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम, खाना, हेल्थ इंश्योरेंस और दूसरे बेनीफिट नहीं दे रही है। कोर्ट में दायर केस में शिकायतकर्ता की ओर से कहा गया है कि ऐसा कर उबर कई नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। शिकायत में कैलीफॉर्निया सुप्रीम कोर्ट के एक पुराने मामले का भी हवाला दिया गया है। उबर की ओर से इसको लेकर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+