कोरोना के मामलों में गिरावट के मद्देनजर यूएई ने भारतीय पासपोर्ट धारकों को दी पर्यटन वीजा की मंजूरी
कोरोनावायरस के मामलों में गिरावट के मद्देनजर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने उन भारतीय पासपोर्ट धारकों को पर्यटक वीजा देने का फैसला किया है, जो पिछले 14 दिनों में अपने देश नहीं गए हैं।
नई दिल्ली, 22 अगस्त। कोरोनावायरस के मामलों में गिरावट के मद्देनजर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने उन भारतीय पासपोर्ट धारकों को पर्यटक वीजा देने का फैसला किया है, जो पिछले 14 दिनों में अपने देश नहीं गए हैं। यूएई ने भारत के अलावा नेपाल, नाइजीरिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, युगांडा के नागरिकों को भी यह सुविधा देने का फैसला किया है।

वर्तमान में केवल यूएई और ट्रांजिट यात्रियों को ही संयुक्त अरब अमीरात के लिए उड़ान भरने की अनुमति है। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण यूएई ने देश में विदेशी नागरिकों की एंट्री पर पाबंदी लगा दी थी। चूंकि वर्तमान में कोरोना को लेकर स्थिति सुधर रही है, इसलिए अब कोरोना की पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील दी जा रही है। हालांकि सभी यात्रियों को पहुंचने के दिन और पहुंचने के 9 दिन के बाद पोलीमरेज चेन रिएक्शन टेस्ट से गुजरना होगा।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के 5 जिलों में कोरोना की दूसरी लहर का खतरा, 37 हजार से अधिक एक्टिव केस
इसके अलावा यूएई ने कहा है कि वह पाकिस्तान के इस्लामाबाद, कराची और लाहौर हवाई अड्डों से देश पहुंचने वाले यात्रियों को ही स्वीकार करेगा। इससे पहले पाकिस्तान से आने वाले केवल ट्रांजिट यात्रियों को ही देश में प्रवेश की अनुमति थी। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात में 708,302 कोरोना के मामले सामने आए हैं, जिसमें से 2018 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है।
यूएई के अलावा दुनिया भर के तमाम देशों में कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है। हालांकि कोरोना का डेल्टा वेरिएंट अभी भी विश्वभर के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। क्योंकि वर्तमान में ज्यादातर सक्रिय मामले कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के ही हैं। दुनिया भर के तमाम देश अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कोरोना की पाबंदियों में ढील देना चाहते हैं, लेकिन कोरोना की तीसरी लहर की आशंका से वह अभी किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications