चलती कार में यूएन के दो कर्मचारी मिले आपत्तिजनक हालत में, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड

तेल अवीव। इजरायल में कुछ लोगों द्वारा संयुक्त राष्ट्र के एक आधिकारी वाहन में सेक्स करने का वीडियो सामने आया है। यूएन ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ये कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने इसकी जांच शुरू कर दी है। घटना इजरायल की तेल अवीव की है। 18 सेकंड के वीडियो में यूएन के दो कर्मचारी एक सफेद रंग की कार में दिख रहे हैं। इस कार में एक लाल ड्रेस पहने महिला एक व्यक्ति की गोद में बैठी दिख रही है।

वीडियो पर संयुक्त राष्ट्र 'हैरान'

वीडियो पर संयुक्त राष्ट्र 'हैरान'

कार की अगली सीट पर एक अन्य व्यक्ति बैठा दिख रहा है। जो सो रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कार की प्लेट संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षण संगठन (UNTSO) की है। इस वीडियो को तेल अवीव के समुद्र के किनारे एक मुख्य सड़क पर रिकॉर्ड किया गया है। यह माना जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति इजरायल में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति संगठन में शामिल स्टाफ का सदस्य है।

दो कर्मचारी निलंबित

दो कर्मचारी निलंबित

इस मामले पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा कि, यह घटना संयुक्त राष्ट्र को हैरान और परेशान करने वाली है। यह आचरण घृणित है। अपेक्षित आचरण के मानकों का पालन करने में विफल रहने के आरोपी दोनों कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस तरह के कृत्य की जांच होगी। अगर संयुक्त राष्ट्र का कोई भी कर्मचारी इनमें लिप्त पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा, हम उनपर कार्रवाई करेंगे।

चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

संयुक्त राष्ट्र की अपने स्टाफ सदस्यों द्वारा यौन दुराचार के खिलाफ सख्त नीतियां हैं। लेकिन यह हाल के वर्षों में इनका बार-बार उल्लंघन किया जा रहा है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों के खिलाफ यौन शोषण और दुर्व्यवहार के 175 मामले दर्ज हुए थे। उन आरोपों में से 16 की पुष्टि हो गई है, जबकि 15 मामले निराधार पाए गए। दिसंबर में, एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों ने आपदा प्रभावित कैरेबियाई देश में 11 साल की उम्र में लड़कियों को यौन शोषण के बाद गर्भवती छोड़ दिया गया था।

LOC पर हो रहे सीजफायर उल्लंघन को लेकर भारत ने पाकिस्तान से दर्ज कराया विरोध

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+