ईरान के तेल टैंकर पर हुआ मिसाइल हमला, सऊदी अरब पर लगाया आरोप
नई दिल्ली। समुद्र के रास्ते तेल ले जा रहे ईरान के एक ऑयल टैंकर पर दो मिसाइलों से हमला हुआ। ईरान की सरकार और वहां की मीडिया ने दावा किया है कि यह अटैक सऊदी अरब की तरफ किया गया है। यह तेल टैंकर नेशनल ईरानियन कंपनी का था, हमले के बाद से टैंकर से तेल का समुद्र में रिसाव हो रहा है। टैंकर पर हुए हमले के बाद से दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है।

बताया जा रहा है कि, हमले के समय तेल टैंकर सऊदी के तट से 100 किलोमीटर दूर था। खबरों के अनुसार दो मिसाइलों से ईरान के सिनोपा तेल टैंकर पर हमला किया गया। हमले में चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए हैं लेकिन टैंकर से लगाताल तेल का रिसाव हो रहा है। समुद्र में तैर रहे टैंकर ही हालत स्थिर है। हमले वाले क्षेत्र के पास मौजूद अमेरिकी नेवी फ्लीट का कहना है कि उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं है। मीडिया में जो खबरें हैं उसी से हमें पता चला है। उधर, ईरानी की मीडिया ने इसे 'आतंकवादी हमला' बताया है।
नेशनल ईरानियन टैंकर कंपनी का कहना है कि जहाज में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और टैंकर की मरम्मत कर रहे हैं। बता दें इससे पहले सऊदी और अमेरिका ने आरोप लगाया था कि ईरान की ओर से सऊदी अरब के कुछ तेल संयंत्रों को निशाना बनाया गया था। जिसके बाद सऊदी और ईरान के बीच संबंध लगातार बिगड़ते ही गए हैं।
सऊदी की तेल कंपनी पर भी हो चुका है हमला
इससे पहले दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको पर भी 14 सितंबर को ड्रोन से हमला हुआ था जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। सऊदी अरामको पर हुए हमले के बाद कंपनी को आंशिक तौर पर तेल का उत्पादन बंद करना पड़ा था। इस हमले के बाद से दुनिया भर में तेल सप्लाई पर करीब 5 फीसदी तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई थी।
-
Fuel Crisis: अब कितने दिन का बचा है तेल का स्टॉक? और कितने जहाज आ रहे भारत? Strait of Hormuz से आई बड़ी खबर -
Israel Stuck In War: ट्रंप-ईरान के समझौते से बुरे फंसे नेतन्याहू! इजरायल की होगी हार? क्या है ऑप्शन? -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Middle East War: ट्रंप बनने वाले थे ईरान के सुप्रीम लीडर? ईरान ने दिया डोज, हो गए अरमान ठंडे -
1987 का ‘ट्रंप ऐड’ आज बना अमेरिका की रणनीति? ईरान पर वही पुरानी जिद फिर दिखी, दुनिया के लिए खतरे की घंटी! -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
Iran-Israel Conflict Status: कब खत्म होगा महायुद्ध? भारत में ईरानी राजदूत ने बताया पूरा प्लान -
US Iran War Update: ट्रंप ने उतारी मिलिट्री तो ईरान कहां करेगा हमला, बता दिया, किन देशों पर पड़ेगा असर? -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump!












Click it and Unblock the Notifications