ट्विटर ने सस्‍पेंड किए 125,000 अकाउंट्स, ज्‍यादातर आईएसआईएस के

वाशिंगटन। माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर ने करीब 125,000 अकाउंट्स को सस्‍पेंड कर दिया है। इन सस्‍पेंड अकाउंट्स में ज्‍यादातर अकाउंट्स आईएसआईएस से जुड़े हुए हैं। वर्ष 2015 के मध्‍य में ट्विटर ने यह कदम उठाया था।

twitter-accounts-suspend

शुक्रवार को ट्विटर की ओर से एक ब्‍लॉग में इस बात की पुष्टि की गई है। ट्विटर की ओर से कहा गया है कि इन अकाउंट्स को उस समय बंद किया गया जब दूसरे यूजर्स की ओर से इनकी ओर ध्‍यान दिलाया गया।

इसके बाद से ट्विटर की ओर से अकाउंट्स पर नजर रखने और तुरंत उस पर एक्‍शन लेने के काम को बढ़ा दिया गया है।

ट्विटर की ओर से यह अहम बयान उस समय आया है जब दूसर कंपनियां जैसे फेसबुक की ओर से आतंकी गतिविधियों और किसी आतंकी खतरे के मद्देनजर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

रायटर्स की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया कंपनियां दूसरे देशों की ओर से आने वाले आतंकी खतरों को देखते हुए काफी अलर्ट हैं।

ट्विटर की ओर से आईएसआईएस और ऐसी दूसरे आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर कंपनी की काफी आलोचना की गई थी। ऐसे में यह कदम अपने आप में काफी अहम हो जाता है।

आईएसआईएस के आतंकी ब ड़ी संख्या में आतंकियों के साथ ट्विटर और दूसरी कई साइट्स पर मौजूद हैं। ट्विटर और दूसरी साइट्स के जरिए इनका मकसद ज्‍यादा से ज्‍यादा संख्‍या में आतंकियों की भर्ती करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+